शब-ए-बरात पर सलमान खान ने बोल डाली इतनी बड़ी बात- फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ- Viral

देश में कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में है पूरी तरह से सरकार की बातों पर अमल कर रहे हैं। बीती रात मुसलमानों का त्योहार शब-ए-बारात था लेकिन इस मौके पर लॉकडाउन का पालन करते हुए कोई अपने घर से नहीं निकला। इस बार त्यौहार पर सलमान खान का रिएक्शन सामने आया है। त्यौहार की बात करें तो इस दिन मुस्लिम अपनी पूर्खों की कब्रिस्तान में जाकर मोमबत्ती जलाते हैं और उनके लिए अल्लाह से दुआ करते हैं।

लेकिन इस बार इस त्यौहार में कब्रिस्तान और मस्जिदों में सन्नाटा पसरा रहा है। ऐसे में सुपरस्टार सलमान खान ने लोगों की काफी ज्यादा तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होने ने दो तस्वीरें शेयर की थीं.. पहली तस्वीर में बड़ा कब्रिस्तान का गेट दिखाई दे रहा है लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो बंद है।

salman khan, सलमान खान

दूसरी तस्वीर में सारी गलियां सूनी दिखाई दे रही हैं। सलमान खान ने लिखा है... वाह! सुनने और देश की स्थिति समझने के लिए शुक्रिया।

ईश्वर सबका भला करे और सुरक्षित रखें। जैसे ही सलमान खान ने ये ट्वीट किया उनके फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं और भाईजान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखिए फैंस के कमेंट...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X