सलमान खान के फैन ने शरीर के इस हिस्से में बनवाया उनके नाम का टैटू, बोला- शादी नही करूंगा क्योंकि..

सुपरस्टार सलमान खान दो बातों के लिए काफी मशहूर हैं, एक तो उनका कमिटमेंट और दूसरे उनके फैंस.. सलमान खान की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है और अक्सर उनके फैंस कुछ ऐसा करते हैं जो कि शायद किसी सितारे के फैंस कभी करते होंगे। इस वक्त एक फैन की तस्वीर वायरल हो रही है जिसने सलमान खान के नाम का टैटू अपने शरीर में बनवाया हुआ है। इसके अलावा वो सलमान खान की हर फिल्म सैकड़ों बार देखता है।
सलमान खान के इस फैन का नाम मोहम्मद युसुफ है और इसने अपनी कलाई पर सलमान खान का नाम गुदवाया है। इसके अलावा वो मेगास्टार के लिए रोजाना डायरी भी लिखता है। खबर ये भी है कि वो इतनी बार सलमान खान की फिल्म देखने जाता है कि थिएटर्स से उसको कई इनाम भी मिल चुके हैं।
शादी के लिए है ये शर्त
सलमान खान की तरह इस फैन ने भी शादी नहीं है और उसकी शर्त ये है कि वो तब तक शादी नहीं करेगा जबतक वो एक बार सलमान खान से नहीं मिल लेता है। जी हां, इस फैन की दीवानगी ही उसको खास बना रही है और इस वक्त लोग उसको लेकर बात कर रहे हैं।
इसके पहले एक फैन साइकिल से पहुंचा था मुंबई
27 दिसंबर को सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने की उम्मीद लिए जबलपुर से एक लड़का मुंबई पहुंचा और इसका नाम समीर है। इस साल उसका सपना पूरा हुई और सलमान से मिलने के बाद समीर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
समीर ने बताया कि सलमान ने उसका हालचाल जाना और यह भी पूछा कि रास्ते मे किसी तरह की तकलीफ तो नहीं हुई। समीर ने इस दौरान 1100 किलोमीटर साइकिल चलाई थी।


Click it and Unblock the Notifications
