सलमान खान के 52 साल के फैन का पागलपन- 600 किलोमीटर साइकिल चलाकर मिलने पहुंचा
सुपरस्टार सलमान खान की दीवानगी का आलम क्या है वो तो सभी जानते हैं.. उनके फैंस उनकी एक झलक के लिए मर मिटने को भी तैयार हो जाते हैँ। ऐसे ही एक फैन की दीवानगी कुछ इस तरह से नजर आई कि वो सलमान खान से मिलने के लिए 600 किलोमीटर साइकिलिंग करता हुआ चला गया है। बता दें कि उनका भूपेन है और इनके नाम पहले भी साइकिलिंग का शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। ये खबर सुनकर लोग काफी ज्यादा हैरान है कि लोग सलमान खान को कितना प्यार करते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक "तिनसुखिया के साइक्लिस्ट भूपेन लिक्सन 600 किलोमीटर साइकिल चलाकर कल गुवाहाटी पहुंचे।" भूपेन ने बताया कि उन्होंने 8 फरवरी को जागुन तिनसुखिया से साइकिल चलाना शुरू किया था ताकि वह सलमान खान से मिल सकें।

बता दें कि सलमान खान फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को अटेंड करने के लिए गुवाहाटी जाने वाले थे। फिलहाल सलमान खान से उनकी मुलाकात होती है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। सलमान खान इस समय बिग बॉस को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं।
भूपेन ने 1 घंटे में 48 किमी साइकिल चलाकर पहले भी रिकॉर्ड बनाया था और बड़ी बात ये थी कि उन्होने इस दौरान एक बार भी साइकिल के हैंडल को हाथ नहीं लगाया था। फिलहाल उनकी खबर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।
सलमान खान फैंस को लेकर इस तरह की कई खबरें सामने आती रहती हैं। सलमान इकलौते ऐसे स्टार हैं जिनकी दीवानगी लोगों के सिर पर चढ़कर बोलती है।


Click it and Unblock the Notifications