#Impossible: इस सलमान खान को पहचान नहीं पाएंगे, लगी शर्त?
सलमान खान और उनके परिवार के बीच का बॉन्ड काफी गहरा है। तभी तो आज तक इतना बड़ा परिवार एक ही साथ रहता है। और हमेशा से ही ये परिवार एक ही साथ रहा है।
सलमान खान की ऐसी ही एक तस्वीर पता नहीं कहां से वायरल हो गई। ये तस्वीर काफी पुरानी फैमिली पिक है और इस तस्वीर में कोई पहचान नहीं आ रहा है। केवल अरबाज़ खान को छोड़कर।

हालांकि ध्यान से देखने पर आपको सब पहचान में आ जाएंगे। लेकिन सलमान खान की फैमिली तस्वीरों को देखकर वाकई किसी सूरज बड़जात्या फिल्म की याद आ जाती है।
["फिल्म हिट हो फ्लॉप हो...मुझे क्या करना...कुछ नहीं सोचा" - सलमान खान]
हम साथ साथ हैं टाइप। वैसे अगर सूरज बड़जात्या चाहें तो ये वाकई काफी दिलचस्प विषय हो सकता है फिल्म बनाने के लिए। बॉलीवुड की पहली पारिवारिक बायोपिक। क्यों, उसका जवाब भी हम आपको दे देते हैं -
हम सब एक हैं
इस फैमिली में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, सब हैं। और यही इस फैमिली की खासियत है। अगर आपने सूरज बड़जात्या की फिल्मों को करीब से फॉलो किया है तो एक मुस्लिम कैरेक्टर फिल्म में ज़रूर होता है।
दो मां वाली फैमिली
इस फैमिली में दो मां है और पूरा परिवार फिर भी हंसी खुशी रहता है। इससे बेहतर टॉपिक तो सूरज बड़जात्या को खोजने से भी नहीं मिलता! हेलेन और सलमा को पूरा परिवार उतनी ही इज़्जत देता है।
एक कंट्रोवर्शियल अफेयर
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का अफेयर शायद बॉलीवुड का सबसे कंट्रोवर्शियल अफेयर रहा है। Read-->[दो बजे आए सलमान, कूदने की धमकी दी और दरवाज़ा पीट कर खून निकाल लिया!]
भाई - बहन का प्यार
फिल्म का फोकस होगा भाई बहन का प्यार। भाभियां आने के बाद तो ये प्यार और बढ़ गया और इनकी हॉलीडे ट्रिप तक साथ में ही होती थी। फैमिली जो साथ में सब कुछ करती है।
एक और बहन
फैमिली में एक और बहन है। जिसका सच हालांकि सबको पता है लेकिन फिर भी जिस तरह फूलों से उन्हें रखा गया है, और जितनी ड्रीम वेडिंग उनकी हुई है, वो काबिले तारीफ है।
केवल शादियां और सेलिब्रेशन
इस फैमिली में लोग इतने हैं कि रोज़ पार्टी होती है। धर्म इतने हैं कि रोज़ त्योहार होते हैं। ऐसे में फैमिली में हर दिन सूरज बड़जात्या की फिल्मों की तरह शादी या सगाई होती रहती है!
हैप्पी फैमिली में दरार
फिर हुआ कुछ ऐसा कि हैप्पी फैमिली में आई दरार। सलमान खान के परिवार में एक नहीं, दो तलाक होने वाले थे और और इनके कारण लगभग एक ही थे। जहां सोहेल और सीमा के बीच हुमा कुरैशी नाम की गलतफहमियां थीं तो अरबाज़ - मलाईका के बीच भी कोई तीसरा आया!
एक बिगड़ा बेटा
एक बिगड़ा बेटा, जिसकी इमेज कुछ लोगों ने, कुछ उनकी हरकतों ने, कुछ उनके स्टारडम ने और कुछ उनकी गर्लफ्रेंड ने बिगाड़ दी। हालांकि सबका कहना है कि सलमान खान को काफी गलत समझा गया है।
एक हादसा
फिर हुआ एक हादसा, हिट एंड रन केस ने इस परिवार के लिए सब कुछ बदल दिया। कुछ नहीं बदला तो सलमान खान पर उड़ाए गए जोक्स और उनकी कोर्ट की तारीखें!
एक सुधरा बेटा
और फिर एक नया बेटा सामने आया, जिसने अपनी पुरानी गलतियों से सीखने की कोशिश की और अपने बारे में वो सबकुछ बदलने की कोशिश की जो गलत था!


Click it and Unblock the Notifications




















