#JustIn: सलमान ने कहा I HATE YOU आमिर...सुलतान से अच्छी है दंगल!
आखिरकार सुलतान सलमान खान ने दंगल पर ट्वीट कर ही दिया। उन्होंने लिखा कि उनके परिवार को दंगल सुलतान से ज़्यादा अच्छी फिल्म लगी।
सुलतान अच्छी कि दंगल। बस यही एक सवाल सबने हमेशा पूछा है। लेकिन अब जवाब खुद सुलतान सलमान खान ने दिया है। सलमान ने एक ट्वीट कर के कहा कि मेरे परिवार ने आज दंगल देखी। और सबने मुझे बताया कि दंगल सुलतान से कहीं ज़्यादा अच्छी फिल्म है।
इतना ही नहीं, सलमान ने आगे लिखा कि आमिर मैं तुमसे निजी रूप से बहुत प्यार करता हूं लेकिन अगर काम में टक्कर की बात आए तो मैं तुमसे इस बात के लिए नफरत करता हूं।

गौरतलब है कि आमिर खान 2 साल से दंगल पर काम कर रह हैं लेकिन अचानक से सलमान खान सुलतान लेकर आ गए जिसके बाद दोनों फिल्मों में लगातार तुलना होती रही। हालांकि सुलतान इस साल की बेस्ट फिल्म कही गई और आमिर ने कहा कि सुलतान की वजह से दंगल हिट हो जाएगी।
दोनों फिल्मों की शूट के दौरान ये भी कहा गया कि आमिर सुलतान की एक एक चीज़ पर नज़र बनाए हुए हैं। लेकिन अब सलमान के इस ट्वीट के बाद हर कोई चैन की सांस ले सकता है। खासतौर से आमिर क्योंकि वो हमेशा फिल्म के पहले काफी नर्वस हो जाते हैं।
इसी के साथ उन सारी अटकलों पर फुलस्टॉप लग गया जिनके मुताबिक, सलमान खान दंगल को प्रमोट नहीं करने वाले थे। क्योंकि उनकी ये ट्वीट दंगल को कल काफी फायदा पहुंचाने वाली है।
वैसे सलमान खान सुलतान - दंगल और आमिर के बारे में काफी कुछ कह चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications











