..................... Salman Khan's family attend Katrina Kaif's wedding? There is no news about Megastar! कैटरीना कैफ की शादी में शामिल होगा सलमान खान का परिवार? - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ की शादी में शामिल होगा सलमान खान का परिवार? मेगास्टार को लेकर नहीं आई कोई खबर!

अभिनेता विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा है और इस चर्चा के साथ सबसे बड़ा सवाल ये है कि सलमान खान इस शादी का हिस्सा होंगे या नहीं? लगातार सोशल मीडिया पर इस सवाल को लेकर चर्चा है और फैंस भी इसको जानना चाहते हैं। इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो आपके सवालों का जवाब देने के लिए काफी है।

सलमान के करीबी सूत्रों की मानें तो जयपुर में कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी में सलमान खान का पूरा परिवार शामिल हो सकता है। लेकिन सलमान खान को लेकर किसी तरह की खबर नहीं है क्योंकि इस वक्त वो अपने द-बैंग टूर को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं।

salman khan, katrina kaif, vicky kaushal, wedding, सलमान खान, कैटरीना कैफ, विकी कौशल, शादी

सलमान खान के परिवार की बात करें तो कैटरीना कैफ, सलमान की बहनों के काफी करीब हैं। सलमान खान की बहनें अर्पिता और अलवीरा अपने पतियों के साथ शामिल होंगी।

सलमान के माता-पिता और हेलेन आंटी

सलमान के माता-पिता और हेलेन आंटी

खबर ये भी है कि कैटरीना भी सलमान के माता-पिता और हेलेन आंटी की शादी में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए हो सकता है कि वे यहां ना सकें। सभी जानते हैं कि सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ का कैसा रिश्ता था और उनसे शादी करना चाहते थे।

कैटरीना कैफ को सपोर्ट किया

कैटरीना कैफ को सपोर्ट किया

लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला था और अब दोनों अलग हैं। हालांकि सलमान खान ने लगातार कैटरीना कैफ को सपोर्ट किया है। वक्त चाहे जैसा रहा हो सलमान खान हमेशा कैटरीना कैफ के लिए खड़े नजर आए हैँ।

तस्वीरें सामने आईं थीं

तस्वीरें सामने आईं थीं

बीते दिन कैटरीना कैफ और विकी कौशल की कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं इससे इतना तय हो गया था कि उनकी शादी की रश्में शुरु हो चुकी हैं और कल हल्दी की रश्म थी।

पीला कपड़ा

पीला कपड़ा

कैटरीना कैफ और विकी कौशल दोनों की पीला कपड़ा पहने कल नजर आए थे। खबरें हैं कि शादी पंजाबी रीति रिवाज के साथ हो रही है लेकिन कैटरीना कैफ चर्च में भी शादी करेंगी।

आधिकारिक ऐलान नहीं

आधिकारिक ऐलान नहीं

लेकिन इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। राजस्थान में एक किले में दोनों शादी कर रहे हैं जो कि काफी अच्छी तरह से सजाया गया है।

टाइगर 3 का शूट

टाइगर 3 का शूट

कैटरीना कैफ शादी के तुरंत बाद अपने काम पर वापस लौटेंगी और सलमान खान के साथ टाइगर 3 का शूट पूरी करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X