Salman Khan की फैमिली और दोस्तों ने देख ली 'किसी का भाई किसी की जान', दिया ऐसा रिव्यू

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। खासकर फिल्म के टीजर और गाने की रिलीज के बाद से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान भी फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन शुरु कर चुके हैं।
यह एक्शन कॉमेडी 21 अप्रैल को ईद के दौरान रिलीज़ होने वाली है। देखा जाए तो 2019 में आई दबंग 3 के बाद सलमान खान की ये फिल्म बड़े पर्दे पर फुल ऑक्यूपेंसी के साथ रिलीज होने वाली है।
कभी का भाई किसी की जान को सलमान खान का पैशन प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने फिल्म का पहला कट रिलीज से पहले अपने परिवार वालों को दिखाई है, ताकि जरूरत के हिसाब से फिल्म में बदलाव किए जा सके।
मिड डे में आई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने सोहेल खान के स्टूडियो में फिल्म की एडिटिंग का पहला राउंड खत्म कर दिया है। इसके बाद, सलमान खान ने फर्स्ट कट एडिट को फैमिली के साथ अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर देखी। बताया गया है कि उनके परिवार को फिल्म काफी पसंद आई है क्योंकि ये एक कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर है। हालांकि, परिवार के कई लोगों ने कुछ बदलाव सजेस्ट किए हैं, जिसे सलमान ने फिल्म एडिटर बंटी नेगी को बता दिया है।
फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडिटिंग बंटी नेगी कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं।


Click it and Unblock the Notifications












