..................... Salman Khan's Ex-Girlfriend Sangeeta Bijlani was blown away by his new look! सलमान खान के नए लुक पर फिदा हुईं उनकी ये Ex-Girlfriend, फिर से दिया दि - Hindi Filmibeat

Salman Khan के नए लुक पर फिदा हुईं उनकी ये Ex-Girlfriend, फिर से दिया दिल?

salman khan, sangeeta bijlani

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं और बीती रात उन्होने अपने फैंस के लिए कुछ ऐसा किया जो कि वायरल हो रहा है। दरअसल उन्होने अपना नया लुक साझा किया था जो कि 'किसी का भाई किसी की जान' से है। इस लुक के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग लग गई और लोग उनको काफी प्यार देने लगे। सलमान खान ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, "वो था किसी का भाई, ये है किसी की जान" #KisiKaBhaiKisiKiJaan।

दरअसल इस तस्वीर के सामने आने के बाद सलमान खान एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी उनपर प्यार बरसाती नजर आईं। उन्होने सलमान खान के इस पोस्ट पर एक कमेंट किया है जोकि चर्चा में है।

उन्होने एक हार्ट इमोजी साझा किया है। संगीता बिजलानी और सलमान खान का रिश्ता कैसा रहा है ये तो सभी जानते हैं और सलमान खान के साथ शादी के उनके कार्ड तक छप गए थे।

हालांकि इस वक्त भी वो दोनों अच्छे दोस्त हैं। संगीता को अक्सर सलमान खान के साथ देखा जाता है। अगर सलमान खान के नए लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होने एक काला सूट, सफेद शर्ट और काले धूप का चश्मा पहने हुए।

किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित एक एक्शन से भरपूर एंटरटेनर है और इसमें सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा कई नए कलाकार इस फिल्म में सलमान खान के साथ धमाका करते नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X