Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लाइमलाइट ले गईं उनकी 62 साल की Ex गर्लफ्रैंड, शॉर्ट ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने बीती रात अपने परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सलमान खान के बर्थडे बैश से तमाम तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू से लेकर तमाम सेलेब्स भाईजान के बर्थडे बैश में शामिल रहे।
लेकिन तमाम सेलेब्स के बीच जो सारी लाइमलाइट बटोर कर ले गईं, वो हैं सलमान खान की एक्स- गर्लफ्रैंड संगीता बिजलानी.. जो शॉर्ट ब्लू ड्रेस में पार्टी में पहुंची थी। बर्थडे केक काटने के दौरान भी संगीता सलमान के बगल में खड़ी दिखीं।
सलमान भी पार्टी के बाद संगीता बिजलानी को बाहर तक छोड़ने आए और दोनों ने एक दूसरे को गले से लगाया। बता दें, सलमान खान और संगीता बिजलानी एक समय पर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल थे। दोनों के प्यार के किस्से बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरते थे। ये रिश्ता करीब 10 सालों तक चला लेकिन शादी होने से पहले ही टूट गया।

दोस्ती रखी जारी
आज के समय में दोनों अच्छे दोस्त हैं और संगीता बिजलानी ना सिर्फ सलमान खान के, बल्कि उनकी फैमिली के भी करीब हैं। वो खान परिवार के कई फंक्शंस में दिखती हैं। खैर, सलमान खान के जन्मदिन पर उन्होंने अपने फैशन गेम से काफी लाइमलाइट बटोरी।

शॉर्ट ब्लू शिमर ड्रेस में संगीता बिजलानी
शॉर्ट ब्लू शिमर ड्रेस में संगीता बिजलानी काफी खूबसूरत लग रहीं थी। उन्होंने बाल खुले रखे थे और हाई हील्स में थीं। कोई शक नहीं कि सलमान और संगीता बिजलानी को साथ देखकर एक बार फैंस को उनके पुराने रिलेशनशिप की याद आ ही जाती है।

सलमान खान बर्थडे
बता दें,संगीता बिजलानी सलमान खान से छह साल बड़ी हैं। 62 की उम्र में भी उनकी फिटनेस और खूबसूरती का कोई जवाब नहीं।
बीती रात सलमान खान ने फैमिली और दोस्तों के अलावा, मीडिया के साथ भी केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया।

सिक्यूरिटी की पूरा इंतजाम
सलमान खान ने भारी सिक्यूरिटी के बीच अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में उन्होंने पैपराजी के सामने पोज किया, केक काटा और सभी फैंस को धन्यवाद कहा। इसके बाद सलमान बारी बारी अपने सभी गेस्ट को बाहर तक छोड़ते भी नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











