'गॉडफादर' में सलमान खान की एंट्री पर लगी मुहर, चिरंजीवी ने ट्वीट कर कहा 'किक' मिलेगी!
सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और इसके अलावा उनके कैमियो की खबरें भी काफी ज्यादा आ रही हैं। कुछ समय से चर्चा थी कि वो साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की एक फिल्म गॉडफादर में नजर आने वाले हैं जिसको लेकर सभी फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे और इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे थे। अब इसका इंतजार खत्म हो गया है,
क्योंकि सलमान खान को लेकर इसका ऐलान खुद चिरंजीवी ने एक ट्वीट के द्वारा कर डाला है। सलमान खान इस फिल्म से धमाका करते नजर आने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब वो किसी साउथ की फिल्म में कैमियो करेंगे।

सोशल मीडिया पर लंबे समय से इस फिल्म को लेकर कई तरह की बातें चल रहीं थीं। कई बार ये भी खबर आई थी कि सलमान खान का इस फिल्म में होना एक अफवाह है। हालांकि अब ऐसा नहीं है।

चिरंजीवी ने लिखा है
चिरंजीवी ने लिखा है कि.. ''#गॉडफादर पर आपका स्वागत है, भाई BeingSalmanKhan! आपकी प्रविष्टि ने सभी को उत्साहित कर दिया है और उत्साह अगले स्तर पर चला गया है। आपके साथ स्क्रीन साझा करना एक परम आनंद है। निस्संदेह आपकी उपस्थिति दर्शकों को वह जादुई #KICK देगी।''

चर्चा में आ गया है
चिरंजीवी का ये पोस्ट सामने आते ही काफी चर्चा में आ गया है और इसको लेकर फैंस लगातार पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर सलमान खान ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया है और फैंस को उनके जवाब का इंतजार है।

पठान और लाल सिंह चड्ढा
सलमान खान इसके अलावा पठान और लाल सिंह चड्ढा में कैमियो करते नजर आने वाले हैँ। शाहरुख खान और सलमान खान की इस फिल्म में उनको किरदार काफी कमाल का होगा।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर वो टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं औऱ काफी मेहनत कर रहे हैं। उनको इस साल के अंत तक फिल्म खत्म करनी है और इसको 2023 के शुरुआत में ही रिलीज करने के विचार में वो हैँ।

निगेटिव रोल में इमरान हाशमी
इस फिल्म में निगेटिव रोल में इमरान हाशमी नजर आएंगे जबकि कैटरीना कैफ उनके अपोजिट एक बार फिर से होंगी।

बेसब्री से इंतजार
सलमान खान इस फिल्म से काफी बड़ा धमाका करेंगे क्योंकि फिल्म काफी भारी बजट पर बन रही है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications