बदल गई दबंग 3 की रिलीज डेट- अब सलमान खान के फैंस को करना पड़ेगा इस दिन का इंतजार!
Recommended Video
सुपरस्टार सलमान खान काफी समय से फिल्म दबंग 3 को लेकर बिजी हैं और काफी जोरों से फिल्म की चर्चा है। गौरतलब है कि शूटिंग शुरु होने के समय ही सलमान खान ने ये ऐलान कर दिया था कि फिल्म साल के अंत यानि 20 दिसंबर को रिलीज कर दी जाएगी। लेकिन अब सलमान खान के फैंस के लिए काफी बुरी खबर आ रही है। आईएनएस की रिपोर्ट के मुतबिक दबंग 3 अब ईद 2020 के मौके पर रिलीज की जाएगी जिसका ऐलान जल्द ही हो सकता है।
बता दें कि ईद 2020 को सलमान खान की फिल्म इंशाल्लाह रिलीज होनी थी जो कि किसी कारणवश डिब्बाबंद हो चुकी है। इसी के चलते ये फैसला लिया गया है कि सलमान खान इस बार ईद में धमाका करने जा रहे हैं।

अब इससे एक बात तो तय है कि सलमान खान के फैंस को दबंग 3 को लेकर काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी लेकिन फिल्म को इस बार प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैँ। इसके अलावा जानिए क्या होगा दबंग 3 में नया...


Click it and Unblock the Notifications











