Dabangg 3 Trailer- सलमान खान ने धमाकेदार Promo के साथ कर दिया ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान
सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में दबंग 3 के मोशन पोस्टर्स के साथ धमाका कर दिया था और ये भी बता दिया था ईद 2020 को कौन सी फिल्म धमाका करने आ रही है। दरअसल सलमान खान फिल्म राधे के साथ नजर आने वाले हैं जो कि वांटेड में उनका नाम होता है। फिल्म का पूरा नाम 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई है।' अब दबंग 3 के ट्रेलर को लेकर चर्चा है और इसके रिलीज डेट सामने आई है। सलमान खान ने एक धमाकेदार वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
सलमान खान इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं और वो पुलिस की वर्दी में चुलबुल पांडे अंदाज में दिख रहे हैं। इस फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं और वो तीसरी बार सलमान खान को एक ने चुलबुल पांडे के रूप देंखेगें।

कुछ समय पहले सलमान खान ने ये भी ऐलान किया था कि इस बार वो फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे और उन्होने चुलबुल पांडे का नाम लेते हुए अपने ट्विटर का नाम बदल लिया था।
गौरतलब है कि इस फिल्म का हिस्सा एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा बनेंगीं और सलमान खान की जवानी की कहानी भी इस फिल्म में नजर आने वाली है। बता दें कि फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और आप देखिए सलमान खान की आने वाली फिल्मों की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications