चुलबुल सलमान वापस पहुंचे कोर्ट, जानिए सारी डीटेल्स

By Staff

सलमान खान वापस कोर्ट में पहुंच चुके हैं। लेकिन इस बार फिल्म की शूटिंग के लिए। दरअसल, खबर है कि दबंग 3 के लिए एक लंबे कोर्टरूम सीन को शूट करने की तैयारी चल रही है। ये कोर्टरूम सीन फिल्म का अहम हिस्सा होगा। 15 मिनट के इस सीन की शूटिंग के साथ ही दबंग का अगला शेड्यूल शुरू हो जाएगा।

माना जा रहा है कि इस सीन की शूटिंग के बाद फिल्म की टीम अबूधाबी में बाकी के सीन शूट करेगी। अभी सलमान को फिल्म के लिए एक गाना शूट करना है। गौरतलब है कि सलमान को अबू धाबी में शूट करना काफी पसंद है और इसका कारण है पैसा।

salman-khan-s-dabangg-3-to-have-an-extensive-courtroom-scene

दरअसल, जब भी सलमान खान फिल्म्स अबू धाबी में शूट करते हैं तो उनका काम लगभग फ्री में हो जाता है, उन्हें शूटिंग के लिए इतने स्पॉन्सर मिल जाते हैं। यही कारण है कि सलमान खान फिल्म्स ज्यादातर अबू धाबी में ही शूट करना पसंद करते हैं।

खबर है कि वहां सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा और माही गिल के साथ एक गाना शूट करने वाले हैं। दबंग 3 पर काम तेज़ी से चल रहा है। फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है और माना जा रहा है कि सलमान खान वापस धमाका ही करेंगी।

देखिए बॉलीवुड के कुछ बेस्ट कोर्टरूम सीन -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X