दबंग 3 Teaser- ऋतिक और टाइगर की War के साथ सलमान का धमाका- एक शो में मिलेगा डबल मजा
सुपरस्टार सलमान खान तीसरी बार चुलबुल पांडे बनकर सामने आने वाले हैं और इस फिल्म को लेकर वो काफी ज्यादा मेहनत भी कर रहे हैं। अब खबर सामने आ रही है कि दिसंबर से पहले सलमान खान एक बड़ा धमाका अक्टूबर को ही करने वाले हैं जिससे फैंस की बेचैनी थोड़ी और बढ़ जाए है। दरअसल इस फिल्म का टीजर अक्टूबर 1 को ही रिलीज कर दिया जाएगा जो कि काफी धमाकेदार साबित होने वाला है।
बता दें कि इस टीजर को टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर से जोड़ा जाएगा। बता दें कि वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है लेकिन दबंग 3 की टीजर उससे एक दिन पहले यानि 1 अक्टूबर को ही सामने आ जाएगा।

चर्चा है कि ये टीजर करीब 90 सेकंड का होगा जो कि फैंस को हिला कर रख देगा। फिल्म को लेकर सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं।
इस फिल्म को निर्देशक प्रभु देवा निर्देशित कर रहे हैं और इसकी वजह से लग रहा है कि फिल्म का एक्शन काफी दमदार और अलग होने वाला है। इस फिल्म में सलमान खान एक रियल लाइफ स्टोरी के साथ नजर आने वाले हैं जो निश्चित ही लोगों को पसंद आने वाली है। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











