सलमान खान का डबल धमाका FINAL- 2019 में बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर
कुछ ही समय पहले अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरु हो चुकी है। सलमान की यह फिल्म 2019 ईद में रिलीज होने वाली है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो 2018 मई से ही सलमान दबंग 3 की शूटिंग भी शुरु करने वाले हैं। जी हां, अगले महीने ही दबंग 3 फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा करने वाले हैं।
इस एक्शन- थ्रिलर REMAKE में शाहरुख खान फाइनल!
सूत्रों के अनुसार, अरबाज खान फिल्म की तैयारियां शुरु कर चुके हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी फाइनल हो चुकी है, जिसकी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। अरबाज खान ने स्क्रिप्ट भी लॉक कर लिया है और प्री प्रोडक्शन पर काम शुरु कर दिया है। बता दें, अरबाज काफी समय से सलमान की हामी का इंतजार कर रहे थे क्योंकि सलमान बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं।

पहले अफवाह थी कि दबंग 3 को दिसंबर 2018 में रिलीज किया जाएगा। लेकिन दिसंबर की लगभग सभी बड़ी डेट बुक होने की वजह से अब तारीख आगे बढ़ाने की प्लानिंग चल रही है। दरअसल, दबंग 3 किसी बड़ी तारीख पर रिलीज होना चाहती है.. लिहाजा 2019 गणतंत्र दिवस पर भी रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications