दबंग 3 में सलमान खान के साथ धमाका करेंगे ये सुपरस्टार, अप्रैल से शूटिंग, जानिए डीटेल्स
सलमान खान की दबंग 3 की शूटिंग, अप्रैल में वाई में शुरू हो जाएगी। फिल्म के पहले शेड्यूल का हिस्सा होंगे सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा। इसके बाद बाकी की फिल्म की शूटिंग, मध्य प्रदेश में की जाएगी। माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी को इस बार एकदम नया रखने की कोशिश की जा रही है जिससे कि लोगों को पहले और दूसरे पार्ट की तुलना में दोहराव ना लगे।
फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप। माना जा रहा है कि सुदीप ना केवल विलेन हैं बल्कि फिल्म के सेकंड लीड हैं। फिल्म चूहा - बिल्ली के खेल की तरह होगी और चुलबुल पांडे यानि कि सलमान खान फिल्म में सुदीप के पीछे पीछे भागते नज़र आएंगे।
गौरतलब है कि पहली दो दबंग फिल्मों में विलेन की भूमिक ज़्यादा नहीं थी। लेकिन दबंग 3 में विलेन का किरदार चुलबुल पांडे के किरदार के पैरेलल चलेगा। दिलचस्प ये है कि किच्चा सुदीप भी सलमान खान की तरह, कन्नड़ बिग बॉस के होस्ट हैं और शो उनके कारण टीआरपी में ऊपर रहता है।

हालांकि ये सुदीप का बॉलीवुड डेब्यू नहीं है। वो 2008 में राम गोपाल वर्मा की रण में अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख के साथ नज़र आ चुके हैं। इसके बाद वो फूंक और रक्त चरित्र 2 में भी थे। हालांकि लोग उन्हें एस एस राजामौली की ईगा के लिए जानते हैं जो हिंदी में मक्खी नाम से रिलीज़ हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications