चुलबुल पांडे संग दिसम्बर में देखें हुड़ हुड़ 'दबंग 2'

'दबंग 2' के बारे में अपने फैन्स को बताते हुए अरबाज़ खान ने ट्विटर पर लिखा है "वैल ये सभी चुलबुल पांडे के फैन्स के लिए है...दबंग 2 की 60 प्रतिशत शूटिंग खत्म हो चुकी है। एक था टाईगर के प्रमोशन और रिलीज के बाद हम दबंग 2 की शूटिंग फिर से शुरु करेंगे।"
अरबाज़ खान ने एक और ट्वीट में बताया "दबंग 2 क्रिस्टमस पर रिलीज होगी...21 दिसम्बर।"
सलमान खान की फिल्म 'एक था टाईगर' जिसमें वो अपनी गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ संग नज़र आएंगे 15 अगस्त को रिलीज हो रही है और फिल्हाल सलमान खान इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कैटरीना संग सलमान कई रियेलिटी शो और इवेंट में जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।
arbaaz khan अरबाज खान करीना कपूर ट्विटर दबंग 2 सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा dabangg 2 kareena kapoor salman khan sonakshi sinha twitter


Click it and Unblock the Notifications