..................... Salman Khan- जिम में सलमान खान की हालत हुई खराब, तस्वीर देख लोग बोले Salman Khan's condition worsened in the gym, seeing the picture people said - 'comfortably Bhaijaan' - Hindi Filmibeat

Salman Khan- जिम में सलमान खान की हालत हुई खराब, तस्वीर देख लोग बोले- ' आराम से भाईजान'

salman khan

सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म किसी का भाई किसी का जान को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और फिल्म का प्रमोशन लगातार जारी है। लेकिन सलमान खान अब एक पोस्ट को लेकर चर्चा में है जो कि उन्होने एक तस्वीर के साथ किया है।

उन्होने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है जिसकी चर्चा है। दरअसल सलमान खान इस तस्वीर में जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं और उनका कहना है कि वो इससे नफरत और प्यार करते हैं।

बता दें कि सलमान खान की हालत खराब है और वो लगातार मेहनत कर रहे हैं। सलमान खान ने लिखा, ''लव हेटिंग लेग्स डे। हलत खराब।'' बता दें कि सलमान खान ने लेग्स किए हैं और उनका कहना है कि उनकी हालत खराब हो गई है।

अब सलमान खान के फैंस इसपर लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''इतना लेग ट्रेन कर रहे भाई, यही वजह है एक्सीलेटर से जोड़ी नहीं हटता आपका।'' जबकि एक ने लिखा, ''भाई जान ईद तक नहीं रुकने वाले।'' जबकि एक ने लिखा, ''रोजा नहीं रखा है भाईजान।''

इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोगों का कहना है कि भाईजान इस उम्र में भी काफी मेहनत कर रहे हैँ। बीते कुछ दिनों से सलमान खान को लेकर खबर आ रही थी कि वो मोटे हो गए हैं और वीएफएक्स की मदद से अपनी बॉडी दिखाते हैं।

इसके बाद सलमान खान ने प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान अपनी शर्ट उतारी थी और सबके मुंह बंद कर दिए थे। जी हां, किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने ऐसा किया था। बता दें कि सलमान खान इस फिल्म के अलावा टाइगर 3 को लेकर भी बिजी हैं जो कि इस साल के अंत तक रिलीज होने वाली है।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X