Oooo..अर्पिता खान के पति आयुष चाहते हैं बॉलीवुड में एंट्री
एक्टर- डाइरेक्टर अरबाज खान का कहना है कि उनके बहनोई आयुष शर्मा अभिनेता बनना चाहते हैं। जी हां, इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी रही। अर्पिता ने लंबे समय से रहे अपने बॉयफ्रैंड आयुष शर्मा के साथ शादी की। सलमान खान ने भी इस शादी को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

लेकिन अब लगता है कि आयुष को फिर से सलमार और अरबाज खान की मदद की जरूरत पड़ सकती है। बहरहाल, अरबाज ने कहा कि आयुष फिल्मों में आना चाहते हैं। लेकिन वह नहीं जानते कि ऐसा कब और कैसे होगा।
अरबाज ने कहा, 'आयुष बहुत आकर्षक युवक हैं। उनकी फिल्मों में दिलचस्पी है और वह एक्टर बनना चाहते हैं। लेकिन यह भी सच है कि उनका लांच कब और कैसे होगा, इस बारे में हम नहीं जानते। मैं उनके अच्छे भाग्य की कामना करता हूं। फिलहाल, भविष्य का कुछ कह नहीं सकते।'
अरबाज इन दिनों अपने प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'डॉली की डोली' के प्रचार में व्यस्त हैं। अभिषेक डोगरा निर्देशित इस फिल्म में सोनम कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। बहरहाल, आयुष की बात करें तो हम भी उम्मीद करते हैं कि खान परिवार के दामाद को जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री मिल जाए।


Click it and Unblock the Notifications