गुजराती स्वैग के साथ करेंगे दमदार डेब्यू करेंगे आयुष शर्मा..ये रहा सुबूत
सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता के पति आयुष जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। सलमान खान खुद अपने बहनोई की पहली फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि आयुष शर्मा को सलमान खान लॉन्च कर रहे हैं और आयुष शर्मा भी दमदार डेब्यू करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
आयुष शर्मा लवरात्रि से डेब्यू करने जा रहे हैं जो असल में एक गुजराज की लव स्टोरी होगी। हमने आपको पहले ही बताया था कि आयुष शर्मा गुजराती लहजा लाने के लिए खासकर ट्रेनिंग ले रहे हैं और साथ ही डांस सीखने की भी कोशिश कर रहे हैं। अब आयुष शर्मा गुजरात को समझने के लिए रेकी करने निकल चुके हैं।

जी हां सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई है जिसमें आयुष शर्मा को देखकर समझ जाएंगे कि वो एक परफेरक्ट डेब्यू की पूरी तरह से तैयारी कर रहे हैं। उन्हों फिल्म के डायरेक्टर के साथ गुजरात के कुछ जगहों पर जमीनी चीजों को समझने की कोशिश की। आप भी देखिए तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications