लवरात्रि: सलमान के जीजा ने वडोदरा में बिना हेलमेट चलाई बाइक, कमिश्नर बोले एक्शन लेंगे
आयुष शर्मा अपनी डेब्यू फिल्म लवरात्रि के लिए इस समय काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है और उसका प्रमोशन कर रहे है। बता दें कि सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा हाल ही में सलमान खान के शो दस का दम में नजर आए थे और वो फिल्म को प्रमोट कर रहे थे। बता दें कि इस समय वो गुजरात के वडोदरा में फिल्म का प्रमोशन करते कैमरे में कैद हुए है लेकिन इस बार वो बाइक पर गलियों में घूम रहे है।
इस मौके पर उन्होने यातायात नियमों का पालन सही से नहीं किया और बिना हेलमेट स्कूची चलाई और साथ में फिल्म लवरात्रि की खूबसूरत हीरोइन वरीना हुसैन भी नजर आई।

इस चक्कर में उनको 100 रुपए का फाइन भी भरना पड़ा। बता दें कि इस तरह से गलियों में निकले आयुष और वरीना हुसैन को देखने को लिए रोड पर कई सारी गाड़ियां औ लोग भी जमा हो गए थे।
इतना करने के बाद शाम को जब वो होटल पहुंचे तो उनके पीछे पुलिस भी पहुंच गई और इस फोटो को लेकल कहा कि आप सेलेब हो और आपको इस तरह से यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।
आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपकी वजह से कई लोगों को सड़क पर कितनी समस्या होती है। इसके अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर की माने तो कमिश्नर ऑफ पुलिस ने इस फोटो के वायरल होने के बाद आयुष शर्मा के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।
बता दें कि फिल्म का ट्रेलर लॉंच हो चुका है और लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है। बता दें कि दोनो स्टार्स की ये डेब्यू फिल्म है और दोनो काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे है।


Click it and Unblock the Notifications












