'पठान उसे बेचारे के लिए पे-चेक की तरह..' SRK को मिली सफलता पर बोले सलमान खान के भाई

Arbaaz Khan on Shahrukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' एक महीने से भी अधिक से बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। 'पठान' की आंधी में कार्तिक आर्यन से लेकर अक्षय कुमार तक की फिल्में उड़ चुकी है। लंबे समय के बाद शाहरुख खान ने सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी की। लेकिन, इस बीच शाहरुख खान को मिली इस सफलता पर सलमान खान के भाई और अभिनेता अरबाज खान ने बयान दिया है।
अरबाज खान ने 'पठान' की सफलता पर खुशी जताई है। साथ ही 'पठान' की कमाई पर अरबाज खान ने कहा है कि यह शाहरुख खान के लिए पे-चेक की तरह है। अरबाज खान ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा है- 'इसकी टाइमिंग सटीक थी। शाहरुख खान और उनका परिवार पिछले दो सालों में जिस दौर से गुजरा है, मुझे लगता है यह उस बेचारे इंसान के लिए पे-चेक की तरह थी। यह एक शानदार मनोरंजक फिल्म थी और शाहरुख इसमें बेस्ट लगे हैं।'
अरबाज खान ने साथ ही 'पठान' की रिलीज से पहले होने वाली विरोध प्रदर्शन और बॉयकॉट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, दर्शकों को इससे फर्क नहीं पड़ता कि, किसके बारे में क्या लिखा जा रहा है। अगर एक स्मूथ रिलीज किया जाए तो लोग फिल्म देखने आएंगे लेकिन तोड़ फोड़ होगी तो कोई अपनी जान खतरे में डालकर क्यों फिल्म देखने आएगा।

खुश हुए अरबाज
अरबाज खान ने शाहरुख खान को मिली सफलता पर खुशी जताई है। इससे पहले उन्होंने हाल ही में दिए एक और इंटरव्यू में टीवी होस्टिंग को लेकर बात की जिसमें उन्होंने शाहरुख खान का जिक्र किया था और उनकी होस्टिंग करने की काबिलियत पर कहा था कि, 'छोटे पर्दे पर शाहरुख 'नाइसनेस' और 'नेचुरलिज्म' नहीं ला सके।

होस्टिंग पर उठाए थे सवाल
अरबाज खान ने कहा कि, सलमान खान का होस्टिंग का अंदाज नैचुरल है। उन्होंने बताया कि कैसे सलमान खान ने 'दस का दम' से बाउंस किया और शो भी ब्लॉकबस्टर रहा था। वहीं, अमिताभ बच्चन ने भी कौन बनेगा करोड़पति को बेहतरीन तरीके से होस्ट किया। दोनों की टीवी की सफल होस्टिंग के बाद बॉलीवुड में भी उनका करियर वापस पटरी पर आ गया।' उन्होंने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि शाहरुख खान छोटे पर्दे पर अच्छाई और स्वाभाविकता नहीं ला सके। लोगों ने उन्हें फेक पाया होगा। एट द एंड ऑफ द डे आप टेलीविजन के सामने फेक नहीं हो सकते या आपको अमिताभ बच्चन की तरह बहुत स्मार्ट बनना होगा। वह अपने दर्शकों को जानते हैं लेकिन शाहरुख खान ऐसा नहीं कर सके।'

बॉलीवुड के 'जय-वीरु' हैं शाहरुख-सलमान
बता दें कि, सलमान खान और शाहरुख खान का परिवार सालों से एक दूसरे के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। शाहरुख खान या सलमान खान जब भी किसी मुश्किल समय में होते हैं दोनों एक दूसरे के लिए खड़े होते हैं। आर्यन खान की गिरफ्तारी के कुछ घंटों के भीतर ही सलमान खान मन्नत शाहरुख खान और गौरी से मिलने पहुंच गए थे। साथ ही, 'पठान' में भी उन्होंने कैमियो किया। फिल्म में शाहरुख-सलमान को साथ में काफी पसंद किया गया।


Click it and Unblock the Notifications