पहली बार भारत आए मुक्केबाज माइक टायसन भीड़ में घिरे, सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने निकाला
दुनियाभर के मुक्केबाजों को धूल चटा चुके मुक्केबाज माइक टायसन ने पहली भारत की धरती पर कदम रखा है। बता दें कि वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लीग-कुमिते-1 लीग का उद्घाटन करने के लिए आए हैं। गौरतलब है कि मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही माइक टायसन की फैन्स ने उनको घेर लिया और देखते ही देखते वहां पर काफी भीड़ जमा हो गई। इस मौके पर भीड़ में घिर चुके माइक टायसन के लिए सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा वहां पर मौजूद थे और उन्होने एक बार से सूझ बूझ दिखाते हुए उनको बाहर निकाला।
अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटी भारत आता है तो उनको लेने शेरा ही जाते है। बता दें कि एयरपोर्ट पर काफी ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई थी और सभी लोग बस एक झलक माइक की देखने के लिए बेकरार थे।

सभी लोग माइक के पास आने की कोशिश कर रहे थे लेकिन शेरा ने सबको काफी सही तरह से हैंडल कर लिया। बता दें कि पहली बार एमएमए प्रतियोगिता के दौरान कई टीमें हिस्सा लेंगी और अपने अपने देशों के लिए खेलेंगी।
इसका उद्धाटन 29 सितंबर को होना ही और इसके लिए सारी तैयारियां पूरी की चुकी है। इस प्रतियोगिता का पहला मैच भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच होगा।


Click it and Unblock the Notifications











