सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने शिव सेना से मिलाया हांथ- महाराष्ट्र चुनाव का बनेंगे हिस्सा

सुपरस्टार सलमान खान जितने फेमस हैं उतने ही उनके बॉ़डीगार्ड गुरमीत सिंह उर्फ शेरा भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर सलमान खान के साथ रहने वाले शेरा को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जिसको सुनकर आप चौंक जाएंगे। बता दें कि शेरा अब राजनीति में आने वाले हैं और उन्होने महाराष्ट्र की पार्टी शिव सेना से हाँथ मिलाया है। इस खबर के सामने आने के बाद ये काफी ज्यादा वायरल हो रही है और शेरा इसको लेकर चर्चा में हैं।

गौरतलब है कि उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे दिख रहा है कि उन्होने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की है। इसको लेकर खुद शिव सेना ने अपनी ट्विटर हैंडल से एलान तक कर डाला है।

salman khan, shera, सलमान खान, शेरा

शेरा के बारे में बात करें तो सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ लेते हैं यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख महीने के मिलते हैं। सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा को बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा।

यही कारण है कि वह 1987 में जूनियर मिस्टर मुंबई और इसके अगले साल जूनियर वर्ग में मिस्टर महाराष्ट्र चुने गए। अब उन्होने राजनीति में फिर से कदम रखकर ये बता दिया है कि वो इस बार के चुनाव काफी तुरुप का इक्का शिव सेना के लिए साबित हो सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X