..................... Salman Khan’s bodyguard Shera: I’ll accompany Bhai till my last breath - Hindi Filmibeat

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने दिया बयान, कहा मरते दम तक भाईजान के साथ रहूंगा

सलमान खान के साथ उनका एक बॉडीगार्ड आपको हमेशा ही नजर आता होगा जिसको सलमान खान की तरह की पूरा देश जानता है। सलमान के इस बॉडीगार्ड का नाम शेरा है और वो सलमान खान के साथ हमेशा साए की तरह रहते है। शेरा की बात करें तो सलमान खान की सुरक्षा शेरा पिछले 20 सालों से करते आ रहे है।

हाल ही में शेरा ने सलमान खान को लेकर एक बयान दिया है जो निश्चित ही ये साबित करता है कि वो सलमान खान से कितना प्यार करते है। दरअसल एक इंटरव्युव में बात करते हुए शेरा ने कहा है कि वो सलमान खान के साथ अपनी आखिरी सांस तक रहेंगे। शेरा बोले की जब तक जिंदा हूं मैं भाईजान के साथ ही रहूंगा।

salman khan, shera, सलमान खान, शेरा

शेरा ने कहा कि वो हमेशा यही लोगों से अपनी बातों में बोलते रहते है कि वो कभी भी भाईजान के पीछे नहीं खड़े होते है। शेरा बोले की वो हमेशा भाईजान के आगे खड़े होते है और हर समस्या को उनके पास आने से रोकते है।

वो हमेशा से चाहते है कि उनकी हर मुसीबत मेरे पास से होकर गुजरे। शेरा ने ये भी कहा कि मेरे लिए इस संसार में सबसे पहले भाई सेफ्टी है और वो सबसे पहले उसी को अहमियत देते है।

शेरा के अनुसार उनका उनके परिवार के बीच एक परिवार का रिश्ता है जो कि हमेशा रहेगा। एक कहानी को शेयर करते हुए शेरा ने बताया के वो एक बार देर रात मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया गए थे और मेरा कहना था कि वो हेलीकॉप्टर बुक कर लें पर सलमान मेरी कार से जाना चाहते थे।

उसके बाद हम मुंबई के पास एक स्लम के पास गए जहां सलमान खान एक रेस्टोरेंट में कॉफी पीना चाहते थे। हम लोग वहां पर रुके ही थे की वहां भीड़ जमा होने शुर हो गई। मैने भाईजान को तुरंत ही एक वैन में बैठा दिया और एक होटल बुक कर दिया।

इस तरह से सलमान भाई को मैं वहां से सेफ निकालकर लाया। शेरा ने कहा कि वो सलमान खान को लेकर कोई लापरवाही नहीं करते है खुद वहां मौजूद रहकर उनको प्रोटे्क्ट करते है।

शेरा इसके लिए विदेश जाकर ट्रेनिंग भी ली है। शेरा सलमान खान के साथ तब से है जब सलमान खान का स्टारडम इस लेवस पर नही था। बात करें सलमान खान की तो वो भी शेरा को अपनी फैमिली का ही एक हिस्सा मानते है।

हाल ही में खबरें आ रही थी कि सलमान खान शेरा की लड़के को फिल्मों में जल्द ही लॉंच करने वाले है। ऐसा हो भी सकता है क्योंकि भाईजान एक बार जो कमिटमेंट कर देते है उसको हर हाल में निभाते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X