#JustIn: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की 'दादागिरी'...बंदूक की नोंक पर धमकी!

बंदूक की नोंक पर डराने धमकाने के जुर्म में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर केस दर्ज किया गया। उन पर एक आदमी को डराने धमकाने का आरोप है।

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर एक आदमी ने बंदूक की नोंक पर डराने धमकाने का केस दर्ज किया है। शेरा मुंबई के पब में किसी से भिड़ गए और एक आदमी की सर्वाईकल बोन पर अटैक करते हुए उनकी हड्डी तोड़ दी। और ये सब उन्होंने गनपॉइंट यानि कि बंदूक की नोंक पर किया।

हालांकि फिलहाल इस बात की पुष्टि किसी ने नहीं की है लेकिन सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस फिलहाल उन्हें गिरफ्तार करने के लिए रास्ते में है। उन पर धारा 323 के तहत केस दर्ज किया गया है।

salman-khan-s-bodyguard-shera-booked-for-threatening-at-gunpoint

हुआ यूं कि एक हुक्का पार्लर में शेरा की एक वेटर से झड़प हो गई और उसने वेटर पर बंदूक तान दी। झड़प किस बात पर हुई पता नहीं लेकिन फिलहाल सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर पुलिस शेरा को को गिरफ्तार करने पहुंच चुकी है।

उस पर धारा 323 का केस दर्ज है जिसमें किसी पर जानबूझकर हिंसा का इस्तेमाल कर चोट पहुंचाना शामिल है। वेटर की हालत फिलहाल नाज़ुक बताई जा रही है और वो मुंबई के ही एक अस्पताल में भर्ती है।
[मिलिए बॉलीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड्स से!]

हाल ही में सलमान खान जोधपुर अदालत में अपना बयान दर्ज करवाकर निकले थे और एक फैन सेल्फी लेने के लिए उनके काफी करीब आ गया।

इसके बाद सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने उसे दूर करने की कोशिश की लेकिन जब फैन नहीं माना तो शेरा को बदसलूकी करनी पड़ी। वैसे पिछले कुछ महीनों में ये आठवीं बार है जब सलमान खान के बॉडीगार्ड्स ने बदसलूकी की हो।

हाल ही में सलमान खान को सुज़ैन रोशन और प्रीती ज़िंटा के साथ डिनर करते देखा गया। वहां काफी मीडिया इकट्ठा हो गई और तस्वीरें लेने लगीं। सलमान के बॉडीगार्ड मीडिया को रोकने में जुट गए।

इतने में एक बाउंसर को गुस्सा आ गया जिसके बाद उसने एक प्रेस वाले को धक्का दिया और ये देखते ही सलमान ने उस बॉडीगार्ड को थप्पड़ मार दिया।

शेरा के बेटे टाईगर को सलमान खान बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। टाईगर, फिलहाल सलमान खान को उनकी फिल्मों में असिस्ट करता है।

शेरा सलमान खान के साथ 1997 से हैं। उन्हें पहली बार सोहेल खान ने काम पर देखा था और तय किया कि वो सलमान खान के साथ काम करेगा, तब से शेरा सलमान के बॉडीगार्ड है।

सलमान खान ने अपनी फिल्म बॉडीगार्ड भी शेरा को डेडिकेट कर दी थी और शेरा सलमान खान को मालिक बुलाता है। अब देखते हैं कि इस बार मालिक शेरा की कोई मदद कर पाते हैं या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X