सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को मिली राहत..लगा था मारपीट आरोप
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को मिली क्लिनचिट। मारपीट का लगा था गलत आरोप।
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को फाइनली राहत मिल गई है। शेरा पर पिछले दिनों मारपीट का केस दर्ज हुआ था, जो अब गलत साबित हो गया है। बता दें कि एक शख्स ने शेरा पर पिछले मंगलवार को मारपीट करने का आरोप लगाया था।

उसका कहना था कि शेरा ने उसके साथ मारपीट की है और पिस्तौल दिखाकर धमकी भी दी है। लेकिन जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो ये सभी आरोप झूठे साबित हुए और शेरा को राहत मिल गई। आपको बता दें कि शेरा पर जब ये आरोप लगा था, तो शेरा ने अपनी सफाई में कहा था कि ऐसी कोई भी घटना उस समय नहीं हुई थी।
शेरा ने बताया था कि बात हुई थी सिर्फ ज़ुबानी, लेकिन हाथापाई जैसी कोई भी घटना उस समय नहीं हुई थी।गौरतलब है कि मुंबई की डीएन नगर पुलिस स्टेशन में शेरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 326, 503 और 504 के तहत केस दर्ज किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications