रितेश देशमुख की फिल्म में सलमान खान की एंट्री, Ved का दमदार Teaser हुआ रिलीज

salman khan, riteish deshmukh

अभिनेता रितेश देशमुख इस वक्त सुर्खियों में है और इसका कारण है उनका जन्मदिन। जी हां, रितेश देशमुख आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और 17 दिसंबर की शुरुआत होते ही फैंस लगातार उनको मुबारकबाद दे रहे हैं। लेकिन जो खास तोहफा रितेश भाऊ को सलमान खान की तरफ से मिला है वो शायद आज का सबसे बड़ा तोहफा है। गौरतलब है कि सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है जोकि मराठी फिल्म वेद का टीजर है।

गौरतलब है कि रितेश मराठी फिल्म वेद के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं। सलमान खान ने अब फिल्म में अपने कैमियो की पहली झलक साझा की है! सलमान खान ने रितेश और जेनेलिया-स्टारर वेद में गाने में अपने कैमियो का टीज़र जारी किया।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर इसका टीजर साझा करते हुए लिखा है, ''भाउ का बर्थडे है, गिफ्ट तो बनता है।'' हालांकि सलमान खान ने इस कैप्शन को मराठी भाषा में लिखा है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा, ''हे भगवान! इसे देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता! लव यू, माई सलमान!'' एक यूजर ने लिखा, ''जेब में ग्लास... ये वाकई सलमान खान का स्टाइल है।'' एक ने लिखा है, ''हार्ड एकदम भाऊ।''

एक फैन ने लिखा है, ''लव यू सलमान भाई।'' सलमान खान और रितेश देशमुख काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर वो साथ में नजर आते रहते हैं। कह सकते हैं कि सलमान खान अक्सर अपने दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ही फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली है। सलमान खान लगातार किसी ना किसी कारण खबरों में रहते हैं। कुछ समय पहले वो चिरंजीवी के साथ फिल्म गॉडफादर का भी हिस्सा बने थे और उनको काफी पसंद किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X