#Plan: अब सलमान खान क्या क्या करने वाले हैं....क्या बताएं!
सलमान खान का बर्थ डे एक बार फिर आ गया और वो पूरे 51 साल के हो गए हैं। ना एक दिन कम और ना एक दिन ज़्यादा। उनको विश करने से पहले जान लीजिए कि अपने बर्थ डे पर क्या है सलमान का प्लान।
सलमान खान का जन्मदिन बॉलीवुड में किसी जश्न की तरह मनता है तो जनाब ये सालाना जश्न शुरू हो चुका है। मेहमान आ चुके हैं, केक कट चुका है और धीरे धीरे मेहमानों का जमावड़ा बढ़ेगा। प्रीती ज़िंटा, संगीता बिजलानी, बिपाशा बसु जैसे कुछ खास दोस्त और लूलिया वंतूर और परिवार के साथ सलमान कल केक काट चुके। लेकिन अभी तो पार्टी शुरू हुई है।
पिछले साल सलमान की पार्टी में हर चीज़ पर सलमान खान की मुहर थी। अब इस बार क्या खास होगा ये देखने लायक होगा। पार्टी कल सुबह तक चलेगी और कुछ मेहमान तो सलमान का गेस्ट हाउस सीधा नए साल पर छोड़ेंगे।
[सलमान खान वाला watsapp game खेलिए यहां]
पिछले साल सलमान के बर्थडे केक को 35 कारीगरों ने 36 घंटें में तैयार किया था। इतना ही नहीं, केक पर सलमान खान की तस्वीर भी उकेरी गई थी। इसके अलावा सामाजिक जागृति के लिए केक पर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' जैसे स्लोगन भी लिखे गए थे।
इस साल की तस्वीरें जब तक नहीं आ जाती, पिछले साल की ही सही -


Click it and Unblock the Notifications











