BHARAT: फ्रांस और जर्मनी में सलमान खान, कैटरीना का धमाका- सबसे बड़ी बॉलीवुड रिलीज
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत 5 जून को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। बता दें, अली अब्बास जफर की यह फिल्म फ्रांस और जर्मनी में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म साबित होगी। यह पहली बार है जब सलमान खान की किसी फिल्म को फ्रांस में रिलीज किया जा रहा है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
फिल्म के निर्माता अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार 'भारत' को वर्ल्डवाइड बड़े स्तर पर रिलीज करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने सिनेस्तान एए डिस्ट्रीब्यूटर्स और सी इंटरनेशनल सेल्स को अली अब्बास जफर के 'भारत' के अंतरराष्ट्रीय अधिकार दिए हैं।

फ्रांस और जर्मनी में शाहरुख खान की फिल्में काफी पॉपुलर है। लेकिन यह पहली बार होगा जब सलमान खान की कोई फिल्म यहां इतने बड़े स्तर पर रिलीज होगी। यहां subtitles के साथ भारत का ओरिजनल वर्जन रिलीज किया जाएगा।
'भारत' को हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहली बार प्रदर्शित किया गया था जहां फिल्म के वितरण अधिकार फ्रेंच और जर्मन क्षेत्रों के लिए बहुत तेजी से खरीद लिए गए थे। 'भारत' अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बहुत गर्म है और निर्माता चीन की रिलीज़ पर भी विचार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें वहां से भी बहुत सारे प्रस्ताव मिले हैं।
यहां जानें कारण, क्यों हैं फैंस को भारत का इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications