भारत का छोटा टीज़र, 20 सेकंड में पागल कर देगा सलमान का ईद धमाका
Recommended Video

सलमान खान की भारत, ईद पर रिलीज़ होने वाली है और अली अब्बास ज़फर की इस फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। आज ही सुबह खबर आई है कि फिल्म का टीज़र, 26 जनवरी को रिलीज़ होगा लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने भारत के टीज़र की पहली झलक ट्वीट कर दी है। फैन्स इस 20 सेकंड की झलक को देख कर ही उतावले हो गए हैं।
हालांकि इस वीडियो में किसी को ज़्यादा कुछ समझ नहीं आ रहा है। बस भारत के टीज़र का सेंसर स्रर्टिफिकेट है और पीछे बेतहाशा ढोल नगाड़ों की आवाज़ है। अगर वीडियो में कुछ दिख रहा है तो वो है तिरंगा झंडा। लेकिन 20 सेकंड की इस झलक के बाद फैन्स, फिल्म के टीज़र के लिए उतावले हो चुके हैं।
माना जा रहा है कि फिल्म भारत - पाकिस्तान विभाजन की दर्द भरी दास्तां हैं। हाल ही में खबर थी कि सलमान खान फिल्म के पहले कट से खुश नहीं है और वो चाहते हैं कि अली अब्बास ज़फर फिल्म को और छोटा करें। वहीं अली अब्बास ज़फर सलमान की ये बात मानने के मूड में कतई नज़र नहीं आ रहे हैं।

गौरतलब है कि बॉलीवुड में 2018 सुपरस्टार्स के लिए आंखें खोलने वाली चेतावती थी। विकी कौशल, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर ने साबित कर दिया है कि खान की तिकड़ी की बॉक्स ऑफिस की बादशाहत जा चुकी है। इस साल तीनों खान बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है।
यही कारण है कि सलमान खान भारत के साथ कुछ भी कमी नहीं रखना चाह रहे हैं। ये फिल्म उनके लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। जानिए फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications