LEAKED: सलमान खान की भारत का एक सीन लीक, अक्षय कुमार को मिलेगी धमाकेदार टक्कर
सलमान खान स्टारर भारत की शूटिंग काफी तेज़ी से आगे बढ़ रही है। फिल्म के लिए सलमान खान फिलहाल दिल्ली में शूट कर रहे हैं और अब शूटिंग से एक वीडियो वायरल हुआ है जहां सलमान खान एक पूरे ग्रुप के साथ जन - गण - मन गाते दिखाई दे रहे हैं। पूरा वीडियो दिखाना तो गलत होगा। लेकिन हम आपको एक झलक ज़रूर दिखा देते हैं।
सलमान खान की भारत, एक कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर का हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी यूं तो भारत - पाकिस्तान विभाजन से शुरू होती है लेकिन खत्म आज पर होगी। फिल्म में तबू और जैकी श्रॉफ सलमान के माता - पिता के किरदार में नज़र आएंगे। वहीं फिल्म में दिशा पटानी, कैटरीना कैफ, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर और मियांग चैंग भी नज़र आएंगे।

सलमान खान ने भारत का पहला टीज़र 15 अगस्त को ही जारी कर दिया था। टीज़र में था सलमान खान आवाज़ में भारत का पहला डायलॉग - बाऊजी कहते थे कुछ रिश्ते खून के होते हैं और कुछ ज़मीन के। मेरे पास दोनों थे। एक बात तो तय है कि फिल्म में देशभक्ति का फ्लेवर मिलेगा।
वही देशभक्ति फ्लेवर जिस पर पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार ने अपना नाम लिख रखा है। अब देखते हैं कि सलमान की देशभक्ति, अक्षय की देशभक्ति को कितनी टक्कर दे पाती है।
वैसे जानिए देशभक्ति फ्लेवर में सराबोर कुछ बेहतरीन फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
