WHATTT: सलमान खान की भारत को ईद 2019 के पहले ही मिला झटका, वो भी दबंग के लिए!
सलमान खान रेस 3 से निपट चुके हैं और पूरी तरह से भारत में जुट चुके हैं। अली अब्बास ज़फर स्टारर ये फिल्म भारत - पाकिस्तान विभाजन पर बनी एक इमोशनल कहानी है। जो तीन दशकों में फैला हुई है।
फिल्म की शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा हो चुका है और अगले शेड्यूल के लिए सलमान खान को यूरोप में शूट करना था। लेकिन सलमान कल रात ही अपने दबंग टूर के यूएस चैप्टर के लिए निकल चुके हैं।

जब तक सलमान लौट के आएंगे, उनके कोर्ट केस की तारीख आ चुकी होगी। ऐसे में शूटिंग मुश्किल होगी। इसलिए अब तय किया गया है कि जब सलमान दबंग टूर कनाडा में करेंगे तब वहीं, फिल्म के यूरोप वाले हिस्सों को शूट कर लिया जाएगा।
सलमान खान और अली अब्बास ज़फर अपने 300 करोड़ की तिकड़ी पूरा करने की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे अतुल अग्निहोत्री।
[Race 3 में हुई ये फनी Mistakes, देखकर आप भी हंस पड़ेंगे, आपने पकड़ पाईं?]
फिल्म एक कोरियन फिल्म - ओड टू माय फादर का रीमेक है। गपशप गली में उड़ती उड़ती खबर है कि सलमान ने ट्यूबलाइट के बाद ही अतुल का अगला प्रोजेक्ट करने का वादा किया था।सलमान ने खुद अली को इसे डायरेक्ट करने के लिए कहा।
इतना ही नहीं, सलमान ने अली को भरोसा दिलाया कि ये फिल्म उन्हें ही डायरेक्ट करनी चाहिए। एक बात तो तय है कि सलमान और अली परफेक्ट जोड़ी बन गए है। सलमान को पता है कि अली क्या कर सकते हैं और अली को पता है कि सलमान से क्या क्या करवाया जा सकता है।
ये फिल्म, ओड टू माय फादर नाम की एक कोरियन फिल्म का रीमेक है। फिल्म 2019 में रिलीज़ होगी और ईद पर तहलका मचाएगी। यहां देखिए सलमान की कितनी फिल्में रीमेक थीं -


Click it and Unblock the Notifications

