मुश्किल से तो टाईगर बने थे सलमान....#Eid2019 में ट्यूबलाइट से वापस बुझेगी बत्ती!

सलमान खान की अगली फिल्म रेस 3 ईद पर आने को तैयार है। और माना जा रहा है कि ईद 2019 में सलमान खान और अली अब्बास ज़फर एक बार फिर ओड टू माय फादर रीमेक के साथ वापसी करेंगे जिसका नाम भरत/भारत है।

Recommended Video

Salman Khan film Bharat: Interesting and unknown facts | FilmiBeat

अब दिक्कत ये है कि ये फिल्म फिर से इमोशनल है। अब इमोशनल सलमान खान का हाल क्या होता है ये तो सबने ट्यूबलाइट में देखा ही।

salman-khan-s-bharat-is-again-an-emotional-outing-will-he-survive

इसके बाद टाईगर सलमान एक्शन अवतार में वापस आए और छा गए जिससे ये तो तय हो चुका है कि दर्शक उन्हें बस दबंग खान के रूप में देखना पसंद करते हैं। ऐसे में सलमान खान का 2019 ईद पर रायता फैलाना का ये इंतज़ाम किसी को पच नहीं रहा है।

एक और दिलचस्प बात ये है कि सलमान हमेशा साउथ इंडियन रीमेक में तबाही मचा देते हैं और हॉलीवुड रीमेक में गच्चा खा जाते हैं। जैसे कि टाईगर, साउथ इंडियन रीमेक थी जबकि ट्यूबलाइट हॉलीवुड।

अब, ओड टू माय फादर भी एक कोरियन फिल्म का रीमेक है। ऐसे में सलमान के सितारे वापस चमक जाएं तो कहिए। लेकिन कुल मिलाकर सबसे बड़ी दिक्कत है सलमान का इमोशनल अवतार।

क्योंकि जहां, सलमान इमोशनल हुए दर्शक पचा ही नहीं पाते। उन्हें रफ टफ सलमान खान ही पसंद हैं। ऐसे में देखना है कि इस फिल्म का क्या हाल होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X