सलमान खान की भारत में एक सीन में फहराया गया पाकिस्तानी झंडा, लोगों ने जमकर किया विरोध
सलमान खान की भारत की शूटिंग तेज़ी से चल रही है। हाल ही में फिल्म को वाघा बॉर्डर पर शूटिंग करने की परमिशन नहीं मिली, जिसके बाद, वाघा बॉर्डर का सेट पंजाब के एक गांव में खड़ा किया गया। इस दौरान, एक सीन के लिए फिल्म की यूनिट को भारत और पाकिस्तान, दोनों देश के झंडे चाहिए थे।
बस फिर क्या था, बिना सोचे समझे, फिल्म की टीम ने पाकिस्तान का झंडा गाड़ दिया जिसके बाद गांववालों ने जमकर फिल्म का विरोध किया गया। गांव वाले इस बात से खासा नाराज़ थे कि भारत की धरती पर पाकिस्तान का झंडा कैसे फहरा दिया गया। इसके बाद गांव वालों ने भारत की पूरी टीम और सलमान खान के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की।

इतना ही नहीं, जिस होटल में सलमान और फिल्म की टीम रूकी थी उसे घेरकर प्रदर्शन किया गया। इसी के साथ, फिल्म के सेट को भी घेरा गया और उसके खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसी बीच खबर आई कि सलमान खान चोटिल हैं और वो वापस चले गए हैं। गौरतलब है कि इस तरह की दिक्कतें पहले भी कश्मीर और मुंबई में हो चुकी हैं जब पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना था कि ये सब केवल फिल्म की शूटिंग के लिए था औऱ एक ही सीन के लिए। चूंकि सीन, वाघा बॉर्डर का था, इसलिए वो पाकिस्तान के झंडे के बिना शूट नहीं हो सकता था। लेकिन गांव वालों ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।
फिल्म भारत - पाकिस्तान विभाजन के समय की कहानी है जो कि आज के समय तक पहुंचेगी। जानिए भारत - पाकिस्तान की कहानियों को जोड़ती कुछ फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
