..................... Salman Khan’s Bharat Has This Striking Resemblance To Game Of Thrones - Hindi Filmibeat

भारत: सलमान खान के शूटिंग सेट पर नजर आए गेम ऑफ थ्रोंस के अभिनेता, जानिए मामला

By Salman

सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म भारत को लेकर चर्चा में है और काफी ज्यादा बिजी चल रहे है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही ये फिल्म सलमान खान के बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसी के चलते फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में है और भाई के फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे है। बता दें कि ऐसे में शूटिंग सेट से एक ऐसी तस्वीर शूटिंग सेट से वायरल हो रही है जिसमें गेम ऑफ थ्रोंस के अभिनेता टेरियन नजर आ रहे है।

बता दें कि इस फोटो को सेट के डिजायनर एशले रिबेलो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर करते हुए लिखा है कि देखो में सेट पर किसके साथ हूं..इसके आगे वो लिखते है कि खेल शुरु होने वाला है।

salman khan, bharat, ali abbas zafar, सलमान खान, अली अब्बास जफर, भारत

बता दें कि इनको आपने गेम ऑफ थ्रोन्स में देखा होगा और उनका नाम टाइरॉन लैनिस्टर है। हालांकि आपको बता दे कि वो टाइरॉन लैनिस्टर नहीं है जो कि उसमें नजर आते है बल्कि ये तो उनको हमशक्ल है और इनका नाम ताकिर मीर है।

गौरतलब है कि ताकिर मीर बिल्कुल टाइरॉन लैनिस्टर की तरह नजर आते है जिसको देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। बता दें कि इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद इस फिल्म को और भी पब्लिसिटी मिल रही है क्योंकि लोग इनको असली वाला टाइरॉन लैनिस्टर समझ रही है।

बता दें कि इस अगर इस तरह की फोटो वायरल नही भी होंगी तब भी सलमान खान की फिल्म को किसी भी पब्लिसिटी की जरूरत नहीं होती है।

सलमान खान के फैंस सिर्फ भाईजान को देखने के लिए थिएटर्स तक खिचें चले आते है। बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल मे नजर आने वाली है।

इसके अलावा फिल्म में दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि दिलबर गर्ल यानि नोरा फतेही आइटम सॉंग करने वाली है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X