FIRST PIC: सलमान खान की भारत का ये सेट देखकर अभी से ईद मुबारक कर लीजिए
सलमान खान की भारत की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और सेट से उनकी काफी तस्वीरें लीक भी हो चुकी हैं जिसके बाद सेट पर मोबाईल फोन बैन हो चुका है। लेकिन एक अखबार ने फिल्म के सर्कस सेट की एक तस्वीर जारी की है और इस तस्वीर को देखकर ये तय हो चुका है कि सलमान खान ईद पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं।
फिल्म भारत - पाकिस्तान विभाजन के समय की कहानी है जो कि आज के समय तक पहुंचेगी। और इन 7 दशकों में से कुछ हिस्से में सलमान खान सर्कस में काम करने वाले एक आर्टिस्ट बने हैं जो कि स्टंट करता है। दिशा पटानी फिल्म में ट्रपीज़ आर्टिस्ट बनी हैं जो कहानी के इस दौर में उनका साथ निभाएंगी।

अली अब्बास ज़फर की भारत, एक कोरियन ड्रामा, ओड टू माय फादर का हिंदी रीमेक है। फिल्म में सलमान खान की कहानी एक आदमी के जीवन के 1940 से अब तक की कहानी होगी और इसके लिए सलमान खान फिल्म में कई रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में जैकी श्रॉफ और तबू सलमान के माता पिता का किरदार निभा रहे हैं।
इसके अलावा फिल्म में दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म सलमान का इमोशनल पक्ष बाहर लेकर आएगी जिसे सलमान और दर्शक, दोनों एक तरह के चैलेंज के तौर पर ले रहे हैं। अब देखना है कि सलमान इस चैलेंज पर कितना खरा उतरते हैं।
वैसे हाल फिलहाल में कई ऐसे एक्टर हैं जो या तो रिस्क उठा चुके हैं या उठाने वाले हैं -


Click it and Unblock the Notifications
