Watch Bajrangi Bhaijaan Teaser आज रात 8 बजे..स्टार नेटवर्क पर!
सलमान खान की इस साल ईद पर रिलीज होने जा रही फिल्म बजरंगी भाईजान को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। फिल्म का टीजर सलमान खान के 50 फैंस को दिखाया जा चुका है और सभी ने टीजर देखकर ही बजरंगी भाईजान को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। लोगों का कहना है कि बजरंगी भाईजान का टीजर कबीर खान की अब तक की फिल्मों के टीजर से काफी बेहतर है।
बजरंगी भाईजान का पूरा पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें टीजर के रिलीज का वक्त भी बताया गया है। आज यानी 28 मई की रात 8 बजे स्टार नेटवर्क पर बजरंगी भाईजान का टीजर रिलीज होगा। सलमान के बाकी फैंस को उम्मीद है कि ये टीजर उनकी उम्मीदों से डबल ही निकलेगा।
VIDEO: बजरंगी भाईजान ट्रेलर रिव्यू.. अबकि बार, 300 पार..
सलमान खान की बजरंगी भाईजान फर्स्ट लुक से ही सुर्खियों में छा गयी क्योंकि फिल्म के फर्स्ट लुक को खुद शाहरुख खान ने ट्वीट किया। इसके अलावा आमिर खान ने भी ट्विटर पर बजरंगी भाईजान के फर्स्ट लुक को ट्वीट किया लेकिन शाहरुख के ट्वीट करने से बजरंगी को लेकर लोंगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गयी।
तो कुछ घंटों का इंतजार और फिर आपके सामने होंगे बजरंगी भाईजान।


Click it and Unblock the Notifications
