Bajrangi Bhaijaan Teaser देख जैकलीन, सोनाक्षी, करन ने दी सलमान को बधाई
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। फैंस से लेकर बॉलिवुड सेलिब्रिटीज तक टीजर को देख काफी कुश हैं और लगातार ट्विटर के जरिये सलमान खान, कबीर खान, करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सद्दिकी को अपनी विशेस भेज रहे हैं।
करन जौहर जिनकी फिल्म शुद्दि से सलमान खान बाहर हो चुके हैं उन्होंने भी सलमान खान की बजरंगी भाईजान की काफी तारीफ की है। कमाल आर खान जो कि अभी तक रिलीज हुई अधिकतर फिल्मों की सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर काफी बेइज्जती कर चुके हैं उन्होंने भी बजरंगी भाईजान के टीजर को काफी सराहा है।
हिट एंड रन केस से जुड़ा बजरंगी भाईजान टीजर- फैंस रिएक्शन
जैकलीन फर्नांडीज और सोनाक्षी सिन्हा ने भी बजरंगी भाईजान के टीजर को काफी पसंद किया है और साथ ही कहा है कि ये सलमान खान की इस साल की ब्लॉबस्टर फिल्म होगी। आइये जानते हैं बॉलिवुड सेलिब्रिटीज के क्या रिएक्शन हैं बजरंगी भाईजान के टीजर पर।


Click it and Unblock the Notifications











