..................... Salman Khan's Antim will be release on Zee5 on 24 December 2021! जी5 पर इस दिन रिलीज होगी 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' - Hindi Filmibeat

जी5 पर इस दिन रिलीज होगी 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ', अक्षय कुमार की 'अतरंगी रे' से ओटीटी क्लैश!

अभिनेता आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ कुछ समय पहले रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने रिलीज के बाद धमाका कर दिया था। इस फिल्म में उनके सपोर्ट में मेगास्टार सलमान खान नजर आए थे और वो हर तरह से आयुष के लिए काफी मेहनत कर रहे हैँ। इस फिल्म के थिएटर रिलीज की शानदार सफलता के बाद इसको ओटीटी पर रिलीज करने का समय काफी जल्दी आने वाला है। खबर है कि सलमान खान और आयुष शर्मा की ये फिल्म अब जी5 पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

खबरें आ रहीं हैं कि ये अंतिम जी5 पर 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होने जा रही है। देखा जाए तो इसी दिन ओटीटी प्लेटफॉर्ट पर सुपरस्टार अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की अतरंगी रे रिलीज हो रही है।

antim, salman khan, aayush sharma, अंतिम, सलमान खान, आयुष शर्मा

इस तरह से फैंस इसको सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों के ओटीटी क्लैश के रूप में भी देख रहे हैँ। सलमान खान उस सितारों में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि जिस तरह से अंतिम थिएटर्स में सफल रही थी, उसी तरह से ओटीटी पर भी रिलीज सफल रहेगी। अंतिम द फाइनल ट्रुथ को महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया है जो कि एक शानदार अभिनेता भी हैं।

इस फिल्म में आयुष शर्मा के साथ अभिनेत्री महिमा मकवाना नजर आईं थीं जबकि सलमान खान के अपोजिट कोई एक्ट्रेस नहीं है। सलमान खान ने एक शानदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। ओटीटी रिलीज के बात करें तो इसके पहले सलमान खान की राधे भी जी5 पर रिलीज हुई थी और शानदार रिसपॉन्स मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X