..................... Salman Khan's Antim beats Akshay Kumar's Sooryavanshi, Satyamev Jayate 2 and others, tops the IMDB chart | सलमान खान की अंतिम ने सूर्यवंशी, सत्यमेव जयते समेत अन्य फिल्मों को पछाड़ा, IMDb चार्ट में नंबर 1 - Hindi Filmibeat

सलमान खान की अंतिम ने सूर्यवंशी, सत्यमेव जयते समेत अन्य फिल्मों को पछाड़ा, IMDb चार्ट में नंबर 1

सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रूथ को दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जहां बॉक्स ऑफिस पर अब तक 37.55 करोड़ का बिजनेस किया है, वहीं 7.7 IMDb रेटिंग के साथ, अंतिम ने सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली फिल्मों में टॉप स्थान हासिल किया है। अंतिम ने इस लिस्ट में सूर्यवंशी, सत्यमेव जयते 2 और अन्य को पछाड़ दिया है।

सूर्यवंशी के बाद एक के बाद एक कई बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। थिएटर मालिकों ने आखिरकार राहत की सांस ली है। 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी और अन्य कोविड -19 दिशानिर्देशों के सरकारी मानदंडों का पालन करने के बावजूद फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दर्शकों ने फिल्मों के प्रति अपना प्यार दिखाया है।

salman-khan-s-antim-beats-akshay-kumar-sooryavanshi

IMDB रेटिंग्स की बात करें तो कुछ फिल्मों ने बहुत अच्छा स्कोर किया है। बता दें, आईएमडीबी किसी भी मूवी, सीरीज, टीवी शो के रेटिंग और रिव्यू को जानने के लिए सबसे विश्वसनीय और प्रसिद्ध वेबसाइट है। इस वेबसाइट में आपको नेशनल और इंटरनेशनल सिनेमा की हर तरह की फिल्मों, टीवी शोज़, सेलिब्रिटीज़, अवॉर्ड और इवेंट्स के साथ वेब सीरीज़ का पूरा-लेखा जोखा मिल जाएगा।

आईएमडीबी चार्ट

आईएमडीबी चार्ट

जिन फिल्मों ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है और आईएमडीबी चार्ट में शीर्ष पर हैं, वे हैं-

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ- 7.7
चंडीगढ़ करे आशिकी- 7.2
चेहरे- 6.6
सूर्यवंशी- 6.5
तड़प 6.4
बेल बॉटम 6.2
सत्यमेव जयते 5.7
बंटी और बबली 3.6

अंतिम- द फाइनल ट्रूथ

अंतिम- द फाइनल ट्रूथ

महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और आयुष शर्मा मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म को अपने कंटेंट और दोनों अभिनेताओं की एक्टिंग को लेकर काफी तारीफ मिल रही है।

सलमान खान की IMDb पर टॉप फिल्म

सलमान खान की IMDb पर टॉप फिल्म

बहरहाल, आईएमडीबी पर सलमान खान के करियर की टॉप फिल्म है अंदाज अपना अपना। जिसेIMDb रेटिंग- 8.1 मिली हुई है।

सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन यह कॉमेडी फिल्मों सालों से लोगों की फेवरिट बनी हुई है। साल 1994 में आई इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था।

अंतिम बॉक्स ऑफिस

अंतिम बॉक्स ऑफिस

अंतिम ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर18.61 करोड़ और पहले हफ्ते में29.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म की अब तक की कुल कमाई है 37.55 करोड़।

कलेक्शन में सूर्यवंशी है टॉप पर

कलेक्शन में सूर्यवंशी है टॉप पर

बहरहाल, आईएमडीबी रेटिंग में भले अंतिम ने बाजी मार ली है। लेकिन साल 2021 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है अक्षय कुमार की सूर्यवंशी, जिसने भारत में अब तक 195.55 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X