ऐसी शॉर्ट ड्रेस में एयरपोर्ट पहुंची सलमान खान की हीरोइन, लोगों ने फैट शेम करते हुए किया भयंकर ट्रोल

By Filmibeat Desk
salman-khan-s-actress-zareen-khan-gets-massively-fatshamed-and-trolled-for-her-latest-airport-look

Zareen Khan Gets Massively Fat Shamed: एक्ट्रेस जरीन खान, जिन्होंने सलमान खान के अपोजिट फिल्म वीर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, बीते दिन वो मुंबई एयरपोर्ट पर एक शॉर्ट ड्रेस में स्पॉट की गईं। जिसके बाद से वो लगातार ट्रोल हो रही हैं और उन्हें अपने वजन को लेकर निगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है।

एक्ट्रेसस को अक्सर अपनी वजन के कारण कई तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ता है, फैट शेमिंग से गुजरना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ है जरीन खान के साथ। वह नीले रंग की शॉर्ट ड्रेस में एयरपोर्ट पहुंची थी, जहां पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियोज लीं।

पैपराजी द्वारा शेयर किये गए वीडियो पर जरीन खान को लोग तमाम तरह के नाम दे रहे हैं। कुछ उनकी ड्रेस की च्वॉइस पर कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ मोटापे पर। एक यूजर ने लिखा- "बहुत मोटी हो गई हो आप.." वहीं, दूसरे ने लिखा- "छी, इसे क्या हो गया है.."

जरीन खान को फिल्म इंडस्ट्री में 13 साल हो चुके हैं। सलमान खान के साथ उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली थी, लेकिन अपने लुक्स के वजह से जरीन लंबे समय तक चर्चा में रही थीं। लगातार जरीन की तुलना कैटरीना कैफ से की जाती थी। लेकिन एक्ट्रेस लगातार इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।

जरीन फैट शेमिंग को लेकर भी कई बात अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने स्ट्रेच मार्क्स के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर कर लोगों की सोच बदलने की कोशिश की थी। बहरहाल, लेकिन आज भी उन्हें अपने वजन को लेकर लोगों के निशाने का शिकार बनना पड़ता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X