दिव्या भारती की क्लोन और सलमान की हिरोईन रंभा पर दहेज प्रताड़ना का केस
दिव्या भारती की क्लोन और सलमान की हिरोईन रंभा पर दहेज प्रताड़ना का केस
यह मामला रंभा की भाभी यानी कि उनके भाई श्रीनिवास राव की पत्नी ने दर्ज कराया है। इस मामले में रंभा और उनके भाई पर आरोप लगा है कि उन्होंने दहेज के लिए श्रीनिवास की पत्नी को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी है।
Pics: खूबसूरत अभिनेत्री रंभा की अदाएं
इस मामले की जानकारी पुलिस ने मीडिया को दी और कहा कि पुलिस ने रम्भा और उनके भाई पी श्रीनिवास राव के खिलाफ दहेज रोकथाम कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
रम्भा और उनके भाई पी श्रीनिवास राव के खिलाफ केस
दरअसल रंभा के भाई की पत्नी पी पल्लवी ने इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाया था जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस ने रंभा और उनके भाई पर केस दर्ज करने के आदेश दिेये।
पी पल्लवी ने अपनी शिकायत में कहा है कि लंबे अरसे से श्रीनिवास और परिवार के अन्य सदस्य उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और उनके प्रति काफी गंदे ढंग से पेश आते हैं। मालूम हो कि पी पल्लवी और श्रीनिवास की शादी साल 1999 में हुई थी और दोनों को शादी से दो बच्चे हैं। फिलहाल तो पी पल्लवी अपने मायके में रह रही है। पुलिस जल्द इस मामले में रंभा और उनके भाई से पूछ-ताछ कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications












