सलमान खान ने भांजे आहिल के साथ यूं काटा बर्थ डे केक, जमकर की पार्टी, देखिए तस्वीरें
आज देश में भाई डे है। यानि कि सलमान खान का बर्थ डे। और सलमान खान के 54वें जन्मदिन का जश्न कल रात से ही सोहेल खान के घर पर मनना शुरू हो गया था। इस मौके पर बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारों ने इस पार्टी में शिरकत की। वैसे तो सलमान खान हर साल अपना जन्मदिन अपने पणवेल वाले गेस्ट हाउस में मनाते हैं लेकिन इस साल प्लान बदल दिया गया।
दरअसल, सलमान खान की बहन अर्पिता, आज ही C Section डिलीवरी के साथ अपने बच्चे को जन्म देंगी क्योंकि वो चाहती हैं कि उनका बेटा, अपने सलमान मामू के साथ अपना बर्थडे शेयर करे। इसलिए पार्टी कल रात ही सोहेल के घर रखी गई। सलमान खान ने भांजे आहिल के साथ अपना बर्थ डे केक भी काटा।

केक काटते सलमान खान का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जहां सलमान खान के सभी करीबी दोस्त और परिवार उनके लिए तालियां बजाते दिख रहे हैं जिनमें सबसे आगे दिख रही हैं सलमान खान की खास दोस्त यूलिया वंतूर। वैसे काफी समय से सलमान और यूलिया एक साथ कम ही दिखाई दिए हैं।
View this post on InstagramHappy birthday to my most fav person in the world, @beingsalmankhan love and happiness always 😘😘😘😘
A post shared by Ashley Rebello (@ashley_rebello) on
देखिए इस पार्टी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











