सलमान खान के लिए भोपाल से घर छोड़कर भागी 15 साल की लड़की, गैलेक्सी की दीवार चढ़ने पर पकड़ी गई
Recommended Video

फिल्म अभिनेताओ की दीवानगी कभी कभी ऐसी देखने को मिलती है कि उस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सुपरस्टार सलमान खान की 15 वर्षीय एक फैन जो भोपाल मध्य प्रदेश की रहने वाली है घर छोड़ अकेले मुबंई आ गई।
बता दें कि सलमान खान की ये फैन एक लड़की है जो सलमान खान से मिलने की इच्छा दिल में रखे हुए उनके घर तक पहुंच गई। यही नहीं ये लड़की भोपाल से सलमान खान के घर गैलेक्सी तक पहुंच गई और उनसे मिलने के लिए उनके घर के दीवार पर भी चढ़ गई।

इस लड़को एक सेक्योरिटी गार्ड ने देख लिया और पकड़कर उसको नीचे उतारा। बता दें कि ये लड़की जब पकड़ में आ गई तो उसको सेक्योरिटी गार्ड बांद्रा पुलिस स्टेशन ले गए और वहां से उसको डोंगरी चिल्ड्रेन होम भेज दिया गया है।
बता दें कि भोपाल की रहने वाली इस लड़की के मां बाप ने पुलिस मे इसके किडनैपिंग की रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी। बता दे कि लड़की रविवार की शाम को घर से भाग आई थी और दो दिन के सफर के बाद मंगलवार को भोपाल पहुंची थी।
इस बात की जानकारी एक पुलिस ऑफिसर के द्वारा दी गई थी। पुलिस ऑफिसर बताते है कि लड़की भागकर आई थी और सलमान खान के घर की दीवार पर चढने की कोशिश कर रही थी।
जब गार्ड ने उसको पकड़ा और जब उससे पूछा गया कि वो ऐसा क्यों कि कर रही थी तो लड़की ने बताया कि वो सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है।
सलमान खान से मिलना उसके लाइफ का ड्रीम है और वो सलमान खान से उसको मिलने दे। बता दें कि इस बात के लिए गार्ड ने मना कर दिया उसको लेकर पुलिस स्टेशन आ गए। लड़की को उनके पैरेंट्स को देने की बात चल रही है।
सलमान खान की दीवानगी इस कदर है कि आए दिन उनके घर में ऐसे किस्से होना आम बात हो गई है। सलमान खान हाल ही में फिल्म रेस 3 की शूटिंग खत्म करके अबु धाबी से वापस लौटे है और अब भारत मे ही इस फिल्म की शूटिंग शुरु की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications