गाड़ी में बैठी सलमान खान की दोस्त यूलिया वंतूर के साथ सड़क पर लड़कियों ने की ऐसी हरकत VIDEO
सलमान खान के करीबी दोस्तों में एक नाम यूलिया वंतूर का भी आता है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात कई बार बोली गई है कि सलमान खान और यूलिया वंतूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई खास जानकारी नहीं आयी है। लेकिन इसी वजह से यूलिया वंतूर पर कैमरे की नजर पड़ ही जाती है। इन सबके बीच यूलिया वंतूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां पर यूलिया वंतूर को कुछ लड़कियों ने बुरी तरह परेशान कर दिया।
यूलिया वंतूर के इस वीडियो में कुछ लड़कियां उनकी कार के पीछे भागते हुए नजर आ रही हैं। यूलिया वंतूर के इस खास वीडियो को लोकप्रिय फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जो कि इंटरनेट के साथ अब खबरों पर भी छाया हुआ है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि यूलिया वंतूर गाड़ी में बैठी हैं और उनके पीछे सामान बेचने वाली कई सारी लड़कियां उन्हें घेर लेती हैं इसके बाद उनके कार की खिड़की के पीछे भागने लगती हैं।

टिशू बेचने वाली यह लड़कियां चलती हुई कार के पास खड़े होकर यह बोलती हैं कि हमें नहीं मिला है। यूलिया वंतूर के लिए यह तब और कठिन हो जाता है जब यूलिया की गाड़ी को कार की खिड़की के पास खड़ी हुई लड़कियां आगे नहीं बढ़ने देती हैं। यह लड़कियां गाड़ी के भीतर हाथ डालकर यूलिया से बात करने की कोशिश करती हैं।
किसी तरह यूलिया अपनी कार को आगे बढ़ाते हुए ले जाती हैं। यूलिया वंतूर का ड्राइवर तेजी से गाड़ी को आगे की तरफ भगाता है। इस बीच एक से दो बार यूलिया वंतूर के ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ती है। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने लड़कियों की इस हरकत को देख हैरान है कि कैसे चलती हुई गाड़ी के पास यह लड़कियां जाकर पैसे मांगने की कोशिश करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











