सलमान खान ने कुछ बोला भी नहीं लेकिन जमकर तमाशा हो गया, एकदम दबंग स्टाइल में
किसी को गुस्सा ज़ाहिर करना हो तो सबसे अच्छा तरीका होता है गुस्सा ना ज़ाहिर करना। बस सलमान खान ने वही किया है। काफी समय से मीडिया उनकी प्रतिक्रिया जानना चाहता है, प्रियंका चोपड़ा के भारत छोड़ने पर। लेकिन सलमान और मीडिया का राबता हुआ आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि के ट्रेलर लॉन्च पर। लेकिन सलमान ने इतना करारा जवाब दिया कि सबके तोते उड़ गए।
एक तरफ सलमान ने मीडिया को भी लताड़ दिया और दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा को भी जवाब दे दिया है। सलमान ने प्रियंका के ज़िक्र को पूरी तरह इग्नोर करते हुए कहा कि मैं काफी दिन से पेपर नहीं पढ़ रहा हूं। पढ़ूंगा तब इस बात का जवाब दूंगा। ये जवाब था प्रियंका और निक जोनस की सगाई पर। फिर सलमान से प्रियंका के उनकी फिल्म छोड़ने पर सवाल दागा गया।

सलमान ने बिल्कुल इग्नोर करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि आप किसी गलत प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे हैं। खबर थी कि प्रियंका के इस तरह आखिरी समय पर फिल्म छोड़ देने से सलमान खान काफी नाराज़ हैं लेकिन इन खबरों को सिरे से नकार दिया था सलीम खान ने। सलीम का कहना था कि पहली बात तो ये आखिरी समय नहीं है, अभी शूटिंग शुरू ही हुई है। और दूसरी बात कि सलमान इस बात से बिल्कुल नाराज़ नहीं है।
[सलमान ने बना दी जोड़ी, खोज लाए इतनी खूबसूरत एक्ट्रेस, देखते रह जाएंगे ये 10 Pics]
हीरोइन का जहां तक सवाल है तो कोई कमी थोड़ी है। सलमान की फिल्म के लिए कोई भी हीरोइन मिल जाएगी। कई बार ऐसा होता है कि आदमी वादा करता है पर पूरा नहीं कर पाता है। कभी डेट्स का चक्कर हो जाता है तो कभी कोई पर्सनल समस्या आ जाती है। प्रियंका भी किसी कारण से फिल्म नहीं कर पाई। इसमें कोई बुरा मानने वाली बात ही नहीं है।
वैसे प्रियंका ही नहीं, बॉलीवुड के कई सितारे, कुछ मशहूर फिल्में साइन करके छोड़ चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications











