#Dhamaka: 2018 में ईद के साथ होली भी मनाने वाले हैं सलमान खान!
सलमान खान की आने वाली फिल्मों पर काम आजकल तेज़ी से चल रहा है और अब उनकी रेमो डीसूज़ा डांस ड्रामा पर एक और खबर पक्की हो चुकी है।
सलमान खान की अगली ईद यानि कि 2018 की तैयारी बहुत ज़ोर शोर से चल रही है। 2018 की ईद मनने वाली है उनकी रेमो डीसूज़ा की डांस ड्रामा के साथ। और अब इस फिल्म से जुड़ गए हैं हिमेश रेशमिया।
जी हां, प्रेम रतन धन पायो के गानों की सफलता के बाद एक बार फिर हिमेश रेशमिया के गीतों से ये फिल्म सजेगी। और माना तो ये भी जा रहा है कि एक गाना होली का, फाइनल भी किया जा चुका है।

इसका मतलब ये है कि अगली ईद पर सलमान खान होली भी मना ही लेंगे। और जब सलमान स्क्रीन पर होली मनाएंगे तो फैन्स थियेटर में तो होली मना ही सकते हैं। माना जा रहा था कि रेमो डीसूज़ा की इस फिल्म पर फिलहाल ब्रेक लग चुका है।
[#Talli: सलमान का स्टारडम और अक्षय का बॉक्स ऑफिस धरा रह गया!]
इसका कारण था कि रेमो को फिल्म के लिए प्रोड्यूसर नहीं मिल रहे थे। अब सलमान की फिल्म को प्रोड्यूसर ना मिले ऐसा तो मुमकिन हो नहीं सकता। पर गपशप गली का मानना था कि रेमो की फिल्म में सलमान छोड़कर सब डांस इंडिया डांस के सितारे हैं।
फिल्म में सलमान खान एक प्रोफेशनल डांसर पिता की भूमिका में नज़र आ रहे हैं और यही कारण है कि फिल्म के लिए सलमान खान काफी ट्रेनिंग ले रहे हैं।
फिल्म ईद 2018 पर रिलीज़ हो रही है, उससे पहले जान लीजिए बॉलीवुड की ईद का SORE CARD -


Click it and Unblock the Notifications