#Twist: मिलिए सलमान की पहली ADULT और दूसरी टाईगर हीरोइन से!
सलमान खान ऑस्ट्रिया में टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन यहां पर सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ नहीं बल्कि फिल्म की दूसरी हीरोइन के साथ व्यस्त हैं।
सलमान खान और शाहरूख खान धीरे धीरे बॉलीवुड के रूल तोड़ रहे हैं और साथ में अपने भी। हाल ही ंमें काफी कंट्रोवर्सी के बाद शाहरूख खान ने एडल्ट स्टार सनी लियोन को अपनी फिल्म में आइटम नंबर देकर एक उदाहरण पेश किया।
और अब सलमान खान भी टाइगर ज़िंदा है की नई कोस्टार के साथ दिखाई दिए जो पुरूषों की मैगज़ीन प्लेबॉय की मॉडल हैं। सलमान खान की ये को स्टार रॉन्जा फोरचर नाम की मॉडल हैं।

रॉन्जा अप्रैल 2017 के प्लेबॉय की कवर मॉडल रही हैं। अब टाइगर ज़िंदा है में उनके रोल की जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। फिल्म के लिए सलमान और कैटरीना कैफ एक रोमांटिक नंबर पहले ही शूट कर चुके हैं।
ये तस्वीर सलमान खान के एक फैन क्लब ने पोस्ट की है। अब ट्यूबलाइट में सलमान चीन की ज़्हू ज़्हू के साथ काम कर रहे हैं तो टाईगर ज़िंदा है में रॉन्जा के साथ। सलमान का फॉरेन मॉडल वाला प्यार ज़ाहिर सी बात है कि वापस आ चुका हैं।
[#AlsoRead: जल गई सलमान की बत्ती....400 करोड़ के लिए आमिर बनना ही पड़ेगा!]
कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीज़, अली लार्तर के साथ मैरीगोल्ड और नरगिस फखरी के साथ किक के बाद सलमान की ये छठवीं फॉरेन प्यार हैं। हालांकि असल ज़िंदगी में भी रोमानियन मॉडल लूलिया वंतूर सलमान की काफी खास हैं।
वैसे सलमान खान आजकल कई टैलेंटेड हीरोइनें के काम पर नज़र रखे हुए हैं, उनसे भी मिल ही लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications