सलमान खान की तरफ से इस साल उनके फैंस को रोमांटिक किरदार देखने को मिलेगें तो वहीं शाहरुख खान के फैंस को एक बार फिर से शाहरुख के स्टंट देखने को मिलेंगे। शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा की वो आजकल कुछ कार स्टंट कर रहे हैं दिलवाले के लिए। वहीं सलमान खान कह रहे हैं कि इस साल उनके मासूम किरदार फैंस को एंटरटेन करेंगे।
शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा कुछ बहुत ही कूल कार स्टंट कर रहा हूं। दिलवाले की पूरी टीम को थैक्स बोलना चाहता हूं कि वो इतने रिस्क लेकर शॉट्स को परफेक्ट बना रहे हैं।
वहीं सलमान खान बजरंगी भाईजान की सफलता के बाद मीडिया को बोलते दिखे कि वो अब रोमांस करना चाहते हैं। उनकी प्रेम रतन धन पायो भी रोमांटिक फिल्म है जिसमें वो सोनम कपूर के साथ दिखेंगे।
आइये एक नज़र डालते हैं सलमान के बेहतरीन रोमांस और शाहरुख के बेहतरीन एक्शन पर।
हम दिल दे चुके सनम
हम दिल दे चुके सनम रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में हमेशा टॉप पर ही रहती है। फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी फैंस को आज भी पसंद आती है।
हम आपके हैं कौन
सलमान और माधुरी का ये क्यूट सा रोमांस फिल्म की जान था। आज भी ये जोड़ी हमारे दिलो में है।
मैंने प्यार किया
मैंने प्यार किया का रोमांस तो शायद ही कोई भूल पाए। यहां से ही दोस्ती और प्यार की एक नयी परिभाषा शुरु हुई।
प्रेम रतन धन पायो
सोनम कपूर और सलमान के बीच कुछ हम दिल दे चुके सनम के रोमांटिक सीन्स भी शूट किये गये हैं।
रा.वन
रा.वन फिल्म में शाहरुख खान ने बेहतरीन एक्शन सीन्स परफॉर्म किये थे।
डॉन
डॉन फिल्म में भी शाहरुख खान के एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को काफी भाए।
चेन्नई एक्सप्रेस
रोहित शेट्टी के साथ शाहरुख की पहली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस एक्शन के मामले में काफी आगे निकल गयी।
हैप्पी न्यू ईयर
फराह खान की हाल ही में आई हैप्पी न्यू ईयर में भी शाहरुख ने बेहतरीन एक्शन स्टंट किये थे।
दिलवाले
रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म दिलवालो में भी शाहरुख खान कई कार स्टंट करते नज़र आएंगे। देखना है कि शाहरुख का एक्शन और सलमान का रोमांस किसमें है ज्यादा दम।


Click it and Unblock the Notifications